फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two people attacked a street vendor with a sword when he was stopped from drinking alcohol

Ambala News: शराब पीने से रोका तो दो व्यक्तियों ने रेहड़ी चालक पर किया किरपान से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Two people attacked a street vendor with a sword when he was stopped from drinking alcohol
अंबाला। रेलवे स्टेशन के सामने फ्लाईओवर के नीचे खाने की रेहड़ी पर शराब का सेवन करने से मना करने पर मंगलवार दो सिख व्यक्तियों ने हंगामा किया। पहले तो रेहड़ी पर काम करने वाले जंडली निवासी विपिन कुमार से बहस करने लगे। देखते ही देखते किरपान निकालकर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों व पुलिस ने बीचबचाव किया। मारपीट में घायल विपिन को उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। विपिन की बाजू पर पांच टांके आए व फ्रेक्चर हो गया। उधर, दोनों हमलावरों को पुलिस ने पकड़कर जांच शुरू कर दी थी। घायल विपिन ने बताया कि वह फ्लाईओवर के नीचे ही रेहड़ी लगाता है। दोपहर के समय नशे में आए दोनों व्यक्तियों ने शराब का सेवन करने की बात कही। जब मना किया तो हमला कर दिया। पड़ाव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह ने बताया कि दोनों हमलावरों से मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की पहचान पटियाला निवासी गुरदीप व फतेहगढ़ निवासी नजर सिंह के रूप में हुई। जो मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed