फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two new electricity lines in Ghasmandi area, supply will be better

Ambala News: घासमंडी क्षेत्र में बिजली की दो नई लाइनें, बेहतर होगी आपूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two new electricity lines in Ghasmandi area, supply will be better
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। गर्मी के मौसम में शहर स्थित वेस्ट सब डिविजन के घासमंडी क्षेत्र की कॉलोनियों में बिजली की किल्लत नहीं होगी। बिजली निगम ने इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी कार्यवाही पूरी कर ली है। बिजली निगम की ओर से कंपनी बाग और लायलपुर बस्ती सब स्टेशन से घासमंडी तक दो बिजली लाइन खींची जाएगी। इन दोनों सब स्टेशन से बिजली लाइन घासमंडी तक आने पर इस क्षेत्र में बिजली की किल्लत नहीं होगी। अगर धूलकोट सब स्टेशन से किसी कारण घासमंडी में बिजली नहीं आएगी तो इन दोनों सब स्टेशन से घासमंडी में बिजली मिल सकेगी। इस प्रोजेक्ट पर बिजली निगम 1 करोड़ 30 लाख खर्च करेगा। इसका कार्य जनवरी माह में शुरू होगा। प्रोजेक्ट के लिए एस्टीमेट पास हो गया है।
बीते जुलाई माह में बाढ़ आने से शहर में जलभराव हो गया था। धूलकोट सब स्टेशन में पांच से छह फीट तक जलभराव हो गया था और कई दिनों तक पानी नहीं उतर पाया। इस कारण शहर की बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई थी। घासमंडी क्षेत्र के नाहन हाउस, घासमंडी, हीरानगर, शिवालिक कॉलोनी, तंदूरा बाजार, मनमोहन नगर, अशोक विहार, गुलशन विहार, मंजी साहिब गुरुद्वारा के पास, नदी मोहल्ला, जैन स्कूल क्षेत्र में कई दिनों तक बिजली की समस्या रही थी।
विज्ञापन

इन एरिया के लोगों ने कालका चौक के पास हाईवे जाम कर दिया था। शहर के घासमंडी में भी बिजली निगम कार्यालय के बाहर पार्षदों ने प्रदर्शन किया था। इसको लेकर काफी हल्ला हुआ था। यही नहीं भाजपा पार्षदों ने अधीक्षक अभियंता को बलदेव नगर में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए ज्ञापन भी सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




धूलकोट सब स्टेशन में बाढ़ के कारण जलभराव होने से घासमंडी क्षेत्र की कॉलोनियों में बिजली की समस्या को लेकर जूझना पड़ा था। इस समस्या के समाधान के लिए घासमंडी तक कंपनी बाग व लायलपुर बस्ती से बिजली लाइन खींची जाएगी। इस प्रोजेक्ट के लिए एस्टीमेट पास हो गया है। जलभराव या गर्मी की स्थिति में बिजली प्रभावित होने से इन सब स्टेशन से वेस्ट सब डिविजन की कॉलोनियों में बिजली मिल सकेगी।

-असीम गोयल, विधायक, अंबाला शहर।



वेस्ट सब डिविजन के घासमंडी क्षेत्र में बाढ़ में आई बिजली समस्या को देखते हुए कंपनी बाग व लायलपुर बस्ती सब स्टेशन से नई लाइन खींचने का निर्णय लिया गया है। अगर धूलकोट सब स्टेशन से बिजली व्यवस्था प्रभावित होगी तो इन सब स्टेशन से घासमंडी क्षेत्र की कॉलोनियों में बिजली दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट के लिए 1 करोड़ 30 लाख बजट की स्वीकृति मिल गई है। जनवरी माह में कार्य शुरू किया जाएगा।
-सुखबीर सिंह, एक्सईएन, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed