फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two more cases registered, 16 nominated, three arrested, Ambala

दो और मामले दर्ज, 16 नामजद, तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Two more cases registered, 16 nominated, three arrested, Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। खटीक मंडी चौक पर 27 अगस्त को दो गुटों में चली गोलियां चलने के मामले में पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। 14 आरोपियों पर मामला दर्ज करने के बाद सोमवार को दो नए मुकदमे दर्ज किए। इनमें दोनों मुकदमों में जहां हाउसिंग बोर्ड उपनिरीक्षण शेर सिंह की शिकायत पर अमन बोंड सहित 6 के खिलाफ मामला दर्ज किया है वहीं हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी डोली की शिकायत पर अमन सोनकर सहित 10 के खिलाफ कार्रवाई की।
अंबाला कैंट थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि गोलीकांड मामले में तीन ओर आरोपी अमन मुकुल, अमन उर्फ गुड्डी व विकास को काबू कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द अन्य आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। वहीं, अस्पताल में दाखिल हाथ पर गोली लगने वाले राजकुमार को छावनी नागरिक अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में दाखिल करवा दिया गया है। बता दें कि इस दौरान परिजनों की घायल से मिलने के लिए पुलिस मुलाजिमों से बहस भी हुई।
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड निवासी डोली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरा लड़का सचिन कनौजिया तेली मंडी निवासी निखिल का दोस्त है। निखिल के परिवार की अमन सोनकर के साथ पिछले काफी समय से आपसी रंजिश चली आ रही है। इनका आपस में झगड़ा भी होता रहता है। 27 अगस्त की रात्रि को मैं व मेरा पति व मेरी लड़की नैना अपने घर पर खाना खा कर सोने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 10 बजे हमारे घर पर आठ से दस लड़के अए और आते ही हमारे घर मे घुस गये। हमारे मकान पत्थर बसाने शुरू कर दिये, जब हमने बचाव का शोर किया तब हमारे मोहल्ले के काफी लोग जमा हुए तो उन्हें देखकर बदमाश फरार हो गए। अपने- अपने मोटर साइकिल व अपने हाथ में पकड़े लाठी, डंडे, तलवारों, हथियारों सहित फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर अमन सोनकर, डेनी, विक्की, गुलशन उर्फ आदमी, प्रदीप उर्फ पदु, सुमित, विशाल भेडिया, राजकुमार, रमन सोनकर आदि पर मामला दर्ज कर लिया।

वहीं पुलिस को उप निरीक्षक शेर सिंह की शिकायत पर सचिन कनौजिया, बंधन, राहुल, अमन उर्फ गड्डी, विकास उर्फ काली मैडम, अमन बोंड पर मामला कर लिया है। धारा 120-बी, 307 व 285 के तहत कार्रवाई की। तेली मंडी चौक पर गोलिया सोची समझी साजिश के तहत चलाने पर कार्रवाई की। हाऊसिंग बोर्ड चौकी में सूचना मिलने के बाद शेर सिंह मौके पर पहुंचे थे। तब उन्हें बदमाशों का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed