फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two migrant workers were beaten up and then taken away by miscreants with mobile phones and Rs 4,000 cash.

Ambala News: दो प्रवासी मजदूरों से पिटाई के बाद मोबाइल व 4 हजार की नकदी ले गए बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two migrant workers were beaten up and then taken away by miscreants with mobile phones and Rs 4,000 cash.
अंबाला। साहा के राधा स्वामी सत्संग भवन के निकट दो प्रवासी मजदूरों से पिटाई करने के बाद बाइक सवार छह युवक मोबाइल व 4 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। साहा थाना पुलिस को दी तहरीर में महेश नगर निवासी मोहम्मद अखतर उर्फ गोलू ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के लखी सराय स्थित सुजरा गांव का रहने वाला है। 2 नवंबर को दोपहर के समय वह व साथी दोस्त ढकौला गांव निवासी मोहम्मद रियाज पत्थर टाइल का काम करके राधा स्वामी सत्संग भवन के पीछे जंगल के रास्ते से अपने घर जा रहे थे। तभी बाइक सवार 6 युवकों ने रास्ता रोकने के बाद मारपीट शुरू कर दी। जेब से मोबाइल व 4 हजार रुपये की नकदी लेकर भाग गए। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए। संवाद
विज्ञापन


खाटू श्याम गए परिवार के घर हजारों रुपये की चोरी

अंबाला। केसरी गांव से खाटू श्याम गए परिवार के घर हजारों रुपये की चोरी हो गई। अंबाला पुलिस को दी तहरीर में केसरी गांव निवासी निखिल ने बताया कि परिवार के सदस्य 1 नवंबर को खाटू श्याम जी गए हुए थे और वह अपने काम पर गया हुआ था। 2 नवंबर को घर आकर देखा तो मकान में कमरे का कुंडा टूटा हुआ था। घर से इन्वर्टर, बैटरी, सिलिंडर, सामान गायब था। पीड़ित ने शक जताया कि केसरी गांव निवासी विजय उर्फ गंजू अपने साथियों के साथ चोरी की है। पुलिस ने विजय पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन


ट्रक की चपेट में आकर पलटी ई-रिक्शा, दो घायल

अंबाला। सिटी के मंजी साहिब गुरुद्वारे के निकट ट्रक की चपेट में आकर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। अंबाला सिटी थाना पुलिस को दी तहरीर में लक्की विहार निवासी राजकुमार ने बताया कि सब्जी का काम करता है। 3 नवंबर को वह अपनी ई-रिक्शा पर अपने दूसरे साथी छोटे लाल के साथ सब्जी लेकर आ रहा था। सिटी के मंजी साहिब गुरुद्वारे के निकट एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसे व छोटे लाल को गंभीर चोट आई। जबकि छोटे लाल को चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed