फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two lakh sacks lying in the open, payment also stopped due to delay in lifting

Ambala News: खुले में पड़ी दो लाख बोरियां, उठान में देरी से भुगतान भी रुका

Fri, 03 May 2024 05:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 03 May 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Two lakh sacks lying in the open, payment also stopped due to delay in lifting
बराड़ा। बराड़ा अनाज मंडी और इसके अधीनस्थ उगाला व सरदारहेड़ी खरीद केंद्राें पर अभी तक तीन लाख क्विंटल से अधिक गेहूं आ चुकी है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार 20 हजार क्विंटल गेहूं की आवक अधिक हुई है। अभी 15 मई तक गेहूं की आवक होने की संभावना है। वहीं अचानक आवक बढ़ने से आवक व उठान का अनुपात असंतुलित हो गया है। मंडी में अभी भी दो लाख बोरी गेहूं खुले में पड़ा है। इसके अलावा शेडो के नीचे भी उठान की प्रतीक्षा में गेहूं पड़ा है। पश्चिमी विक्षोभ के बार-बार सक्रिय होने के कारण वर्षा व ओलावृष्टि की आशंका से किसानों ,आढ़तियों तथा खरीद एजेंसी की चिंता बढ़ गई है। मंडी में अपर्याप्त शेडों की व्यवस्था नहीं होने से गेहूं के भीगने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 3.60 लाख क्विंटल आवक में से अब तक मात्र 2. 50 लाख क्विंटल गेहूं का ही उठान संभव हो सका है। नियम अनुसार जब तक एजेंसी के गोदाम तक अनाज नहीं पहुंचता तब तक किसानों को भुगतान नहीं किया जा सकता है। किसान मेहर सिंह, जय सिंह, तरसेम, केवल राम, कैलाश का कहना है कि गत कई दिनों से वह अपनी उपज के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। सरकार की घोषणा के अनुसार उन्हें 48 से 72 घंटे में भुगतान मिलना सुनिश्चित घोषित किया गया। परंतु कई सप्ताह के पश्चात भी अभी भी अनिश्चय की स्थिति बनी हुई है। जबकि कृषकों को अगली फसल के लिए खेत की तैयारी, बीज, खाद, पानी व कीटनाशक के प्रबंधन में विलंब व अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है ।
विज्ञापन

----------
किसानों और आढ़तियाें का जल्द भुगतान करे सरकार
आढ़तियों ने अपनी कमीशन और किसानों के भुगतान को लेकर फसल मौसम की समाप्ति के तुरंत बाद भुगतान की गुहार लगाई है। आढ़ती संघ बराड़ा के सचिव प्रिंस वधवा ने बताया कि सरकार द्वारा पहले भी कमीशन का भुगतान लंबे समय तक अटका दिया जाता है। इसलिए उन्होंने सरकार से जल्दी भुगतान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed