फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   two groups of bricks and stones in Deha colony three policemen injured

डेहा कॉलोनी में दो गुटों में चले ईंट-पत्थर, 3 पुलिसकर्मी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
two groups of bricks and stones in Deha colony three policemen injured
डेहा कॉलोनी में शनिवार को दो गुटों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। पथराव के दौरा कांच की टूटी बोतलों का भी इस्तेमाल किया गया। हमलावरों ने पुलिस को भी नहीं बख्शा। पथराव के दौरान पुलिस के कई जवानों को चोटें आई। खुद चौकी प्रभारी की बड़ी मुश्किल से जान बची। अब पुलिस ने कॉलोनी के 39 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत 11 आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने कई आरोपियों को हिरासत में भी लिया है। अभी उन्हें गिरफ्तार करने की पुष्टि नहीं की गई है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार को डेहा कॉलोनी की गली नंबर-5 में झगड़ा होने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि पकड़े जाने के बाद दोनों गुटों के लोगों ने पुलिस को निशाना बना लिया। दोनों पक्षों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिये। खुद को बचाने के लिये पुलिसकर्मी को दीवार की आड़ लेनी पड़ी। हमले में चौकी प्रभारी सुरेश कुमार के अलावा हेड कांस्टेबल हरिओम सिपाही नवीन कुमार को भी चोटें आई।
विज्ञापन

इनके खिलाफ किया हत्या के प्रयास का केस दर्ज
पुलिस ने हमला करने वाले डेहा कॉलोनी के 39 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत भादंसं की धारा- 148, 149, 186, 188, 269, 323, 332, 353, 307, 506 व 51डिजास्टर मैनेजमेंट के तहत अशोक कुमार, रोहित, मानव, भारत, आजाद, नीरज, अभि, पासा, मदन, श्यामा, किशन, साजन, राजन, प्रवीण पाल, विपिन, सूरज उर्फ रघु, सुरेश कुमार, दद्दू , नरेश, सन्नी, दर्पण, अर्पण, राजेश उर्फ थानेदार, मुकेश, रिंकू, मुकद्दर, सूरज, करण, अरुण, करूण, बिल्ला, विक्रम, मोनू, सोनू, गोपी, साहिल, मानव, मोंटी, सुनील व अन्य आरोपी शामिल हैं।
विज्ञापन

डेहा कॉलोनी में हुए पथराव में चौकी प्रभारी समेत तीन मुलाजिमों को चोटें आई हैं। पुलिस पर पथराव करने के आरोप में 40 से ज्यादा लोगों को आरोपी बनाया गया है। आधा दर्जन आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है। फरार आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश की जा रही है। हत्या की नीयत से आरोपियों ने पुलिस पर हमला किया था। इसी वजह से उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय कुमार, एसएचओ, अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed