{"_id":"62894f4fe9af384e5d4ebd4d","slug":"two-girls-riding-a-vip-car-collided-with-another-vehicle-one-died-ambala-news-knl1089593174","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेंजर रोवर सवार युवतियों ने मारी कार को टक्कर, चालक की मौत, पत्नि सहित दो बच्चियां गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेंजर रोवर सवार युवतियों ने मारी कार को टक्कर, चालक की मौत, पत्नि सहित दो बच्चियां गंभीर घायल
विज्ञापन
गुरुग्राम के वीआईपी नंबर एचआर-26एए 0001 की रेंज रोवर पर सवार दो युवतियों ने एक खड़ी कार में टक्कर दी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान पालमपुर के कांगड़ा निवासी मोहित के रूप में हुई, जो परिवार के साथ दिल्ली से पालमपुर जा रहे थे। हादसे के बाद रेंज रोजर सवार युवतियों ने जमकर बवाल काटा। स्थिति यह हुई आरोपी युवतियां पुलिस से भी हाथापाई पर उतर आईं। इस दौरान उनका मेडिकल कराने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए।
घटनाक्रम के अनुसार शनिवार को दोपहर बाद करीब चार बजे पानीपत के हुडा सेक्टर-12 निवासी दो युवतियां रेंज रोवर कार में सवार होकर कहीं जा रहीं थी। बताया जाता है कि रेंज रोवर कार मालिक एक बिजनेसमैन है। तभी अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा अनाज मंडी के पास बेकाबू रेंज रोवर ने एक दूसरी कार को टक्कर मार दी। हादसे में हाईवे किनारे खड़ी कार सवार मोहित की मौत हो गई, जबकि पत्नी दीप्ति सहित आठ वर्षीय आश्वी और नौ माह की आरोही घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब आरोपी युवतियों से पूछताछ की तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान करीब छह घंटे तक युवतियों ने घटनास्थल के साथ-साथ नागरिक अस्पताल में बवाल काटा। इस दौरान पुलिस मुलाजिमों से भी मारपीट की। बताया जाता है कि युवतियों ने नशीले पदार्थ का सेवन कर रखा था। आरोपी युवतियों का कहना था कि उनके माता-पिता और वकील मौके पर आएंगे, उसके बाद ही वो मेडिकल कराएंगी। वहीं परिजनों ने बताया कि दोनों सहेलियां हैं और घर से आइसक्रीम खाने के लिए निकली थी। पता नहीं कैसे वह अंबाला तक पहुंच गईं। मामले में पुलिस ने दोनों युवतियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बुलानी पड़ी महिला पुलिसकर्मी
हादसे के बाद युवतियों ने गलती न मानते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि पुलिस मुलाजिम मौके पर पहुंचे तो एसआई सहित अन्य मुलाजिमों से गाली-गलौज और हाथापाई करने लगीं। इसके बाद महिला मुलाजिमों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवतियों को गाड़ी में बिठाकर छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में भी युवतियों ने महिला मुलाजिमों के साथ भी हाथापाई की।
विज्ञापन
छुट्टियां होने पर दिल्ली से पालमपुर जा रहा था परिवार, जूस पीने रुका था
हादसे में घायल महिला दीप्ति ने बताया कि उसके पति दिल्ली की एक कंपनी में इंजीनियर हैं। दिल्ली में भी उनका फ्लैट है। बड़ी बेटी आश्वी की स्कूल की छुट्टियां पड़ने के कारण वह अपने घर हिमाचल के पालमपुर स्थित कांगड़ा जा रहे थे। जैसे ही वह मोहड़ा अनाज मंडी के निकट हाईवे किनारे गन्ने का जूस पीने के लिए रूके तो अचानक दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चालक के सिर पर गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने कार का दरवाजा तोड़कर उसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला।
नौ माह की बच्ची मां के हाथ से छूटकर हाईवे के बीच में गिरी
महिला दीप्ति ने बताया कि हादसे के समय उसकी गोद में नौ माह की बच्ची थी। पति और बड़ी बेटी आगे बैठे हुए थे। जैसे ही टक्कर लगी तो बच्चा छूट गया था। होश आने पर पता चला कि बच्ची हाईवे पर ही गिर गई थी। समय रहते राहगीर ने उसे उठा लिया, वरना किसी वाहन की चपेट में आ जाती। उधर, बड़ी बेटी आरोही के सिर में फ्रैक्चर आया है और महिला की टांग में फ्रैक्चर बताया गया।
युवतियों को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर हंगामा, थाना प्रभारी बोले-कानून ने हाथ बांध रखे हैं
इमरजेंसी वार्ड स्थित माइनर ओटी में युवतियों को मेडिकल करते समय मृतक के परिजनों सहित एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ी महिला ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि मेडिकल के दौरान युवतियों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। परिजनों को इसलिए भीतर नहीं जाने दिया जा रहा। इस बीच पुलिस व परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। इस संबंध में अंबाला कैंट थाना प्रभारी नरेश का कहना है कि कानून ने हाथ बांधे हुए हैं, हम मार तो खा सकते हैं लेकिन उठा नहीं सकते।
युवतियों के ब्लड सहित कई सैंपल लिए, रिपोर्ट का इंतजार
डॉक्टरों ने दोनों युवतियों के ब्लड सहित अन्य सैंपल जांच के लिए लैब में भेज दिया। इस दौरान डीएसपी जोगिंद्र भी मौके पर पहुंचे, जिनके समक्ष मृतक के परिजनों ने हाथ जोड़कर निष्पक्ष तरीक से जांच की गुहार लगाई। उधर, इमरजेंसी वार्ड में हुए हंगामे के बाद दाखिल मरीजों को बेहद परेशानी हुई।
अंबाला-दिल्ली हाईवे पर हादसा हुआ है। टक्कर मारने वाली कार में दो युवतियां सवार थीं। नशे की बात कही जा रही है, इसलिए उनका मेडिकल करवा दिया गया है। युवतियों ने पुलिस मुलाजिमों के साथ भी मारपीट की है, इस पर एक्शन लिया जाएगा।
--रामकुमार, डीएसपी अंबाला छावनी