फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two girls child murder in Ambala transport Minister Aseem goal meet with family I am also father of daughter

मैं भी बेटी का बाप हूं, आरोपियों को नहीं छोडूंगा: अंबाला में दो बच्चियों की हत्या पर बोले परिवहन मंत्री गोयल

Thu, 01 Aug 2024 07:03 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 01 Aug 2024 07:03 PM IST
सार

अंबाला में हुए बच्चियों के डबल मर्डर मामले में हरियाणा के परिवहन मंत्री वीरवार को पीड़ित परिवार से मिले। मंत्री असीम ने कहा कि मैं खुद एक बेटी का बाप हूं, छोडूंगा नहीं, बिल्कुल नहीं छोडूंगा जिसने यह काम किया है।

विज्ञापन
Two girls child murder in Ambala transport Minister Aseem goal meet with family I am also father of daughter
पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते मंत्री असीम गोयल। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला शहर के वाल्मीकि बस्ती में 31 जुलाई को दो बच्चियों की बेरहमी से हुई हत्या कर दी गई थी। बच्चियों के परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है। दो बच्चियों की हत्या की घटना से शहर ही नहीं बल्कि पूरा प्रदेश स्तब्ध है।  

विज्ञापन


वीरवार को हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे थे। उन्होंने बच्चियों के परिजन को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि मामले में किसी जो भी आरोपी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री असीम ने कहा कि मैं खुद एक बेटी का बाप हूं, छोडूंगा नहीं, बिल्कुल नहीं छोडूंगा जिसने यह काम किया है। परिजनों को कहा कि वह भरोसा रखें बिल्कुल इंसाफ मिलेगा। वहीं मंत्री असीम गोयल ने पुलिस अधिकारियों को भी जल्द मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन




उधर, पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है। इलाके के सीसीटीवी को भी खंगाला। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, शहर की वाल्मीकि बस्ती में बुधवार को एक घर में दो बच्चियों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। बच्चियों के शव मिलने पर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। दोनों बच्चियों के गले पर निशान थे और एक बच्ची के मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस ने बच्चियों के दादा वेदप्रकाश की शिकायत पर सुबह घर पर झगड़ा करने वाले विकास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 

दादा वेदप्रकाश ने बताया था कि सुबह आठ बजे सौरभ के साथ काम पर चला गया था। सोनू भी कहीं चला गया था। घर पर दोनों बच्चियों 11 वर्षीय योगिता व सात वर्षीय अमायरा के अलावा कोई नहीं था। सुबह नौ बजे सौरभ घर गया तो देखा कि दोनों बच्चियां सीढ़ियों पर अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। गले पर चोट के निशान थे। इससे पहले सुबह सात बजे घर पर विकास नाम का व्यक्ति आया था। लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था। उस समय तो मामला शांत हो गया था। 


क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
अंबाला सिटी थाना प्रभारी सुनील वत्स का कहना है कि मामले की स्थिति स्पष्ट न होने के कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द ही इस मामले की अनसुलझी गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed