फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two girl students were beaten up by miscreants for stopping them from molesting

छेड़खानी करने से रोकने पर दो छात्राओं को मनचलों ने पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two girl students were beaten up by miscreants for stopping them from molesting
मुलाना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होली की छात्राओं को मनचलों द्वारा छेड़ने का सिलसिला पुलिस को शिकायत देने के बाद भी नहीं थमा। अब उक्त आरोपियों ने छात्राओं से छेड़खानी करने से रोकने पर दो छात्राओं के साथ मारपीट की। जिससे छात्र और छात्राएं घबराई हुई है। पीड़ित छात्राएं इस मामले में स्कूल प्रबंधन को पहले भी शिकायत कर चुकी हैं, हालांकि मुलाना पुलिस द्वारा स्कूल के पास छुट्टी के समय पीसीआर तैनात की जाती है लेकिन इसके बावजूद भी हालात सुधरे नहीं है।
विज्ञापन

स्कूल की छात्राओं ने बीती आठ अगस्त को छुट्टी के बाद घर जाते समय रास्ते में मनचलों द्वारा छेड़छाड़ से परेशान होकर स्कूल प्रिंसिपल को शिकायत सौंपी । जिसे प्रिसिंपल द्वारा पुलिस को भेजा गया। वहीं बीती नौ अगस्त को स्कूल के ही एक छात्र को मनचलों ने केवल इस बात पर पीट डाला की उसने उक्त युवकों को छात्राओं की फोटो लेते हुए देखा और उन्हें फोटो लेने के रोका था। युवक को सिर पर चोट आई थी। पीड़ित छात्र के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को की थी। इसके बाद रास्ते पर पुलिस तो जरूर तैनात होने लगी लेकिन मनचले युवक अपनी कारगुजारियों से बाज नहीं आए। शिकायत के अनुसार छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले में शिकायत करने के चलते उक्त आरोपी युवकों ने 20 अगस्त को अपने दस बारह साथियों के साथ बराड़ा में शिकायतकर्ता छात्रों की पिटाई की। शिकायतकर्ता ने शिकायत में दो युवकों के नाम भी दिए है जोकि बराड़ा के रहने वाले है। शिकायत पर मुलाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए स्कूल के पास पीसीआर तैनात जरूर की लेकिन मनचले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे । वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों को सबक सिखाना चाहिए।
विज्ञापन

बॉक्स
मनचलों पर कसा जा रहा शिकंजा
मुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि होली स्कूल से शिकायत मिलते ही हमने पीसीआर को स्कूल के पास तैनात कर दिया था। जिसके बाद लगातार मनचलों पर शिकंजा कसा जा रहा है। 20 अगस्त को हुई पिटाई बराड़ा थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed