फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two friends were cheated of Rs 16.52 lakh in the name of sending them abroad

Ambala News: विदेश भेजने के नाम पर दो दोस्तों से 16.52 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Two friends were cheated of Rs 16.52 lakh in the name of sending them abroad
बराड़ा। दो दोस्तों से विदेश भेजने के नाम पर 16 लाख 52 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। बराड़ा थाना पुलिस ने हरजिंद्र और अमिंद्र पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जफरपुर गांव निवासी विवेक सिंह ने बताया कि उसका दोस्त शहजादपुर गांव निवासी अभिषेक सैनी ने विदेश जाना था। विज्ञापन देखकर वह आरोपियों के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन

दोनों को विदेश भेजने के लिए 40-40 लाख में समझौता हुआ था। आरोपियों ने अपने स्टाफ संग मिलकर झांसे में लेते हुए दोनों के नाम से सात लाख 49 हजार 700 रुपये और पांच लाख 81 हजार 700 रुपये यानी कुल 13 लाख 31 हजार 400 रुपये ले लिए। साथ ही दस्तावेज ले जाकर काम शुरू करने की बात कहीं। आरोपियों ने अभिषेक सैनी को दिल्ली से थाईलैंड के लिए 11 सितंबर 2023 को भेजा दिया। जबकि उसे 13 सितंबर को थाईलैंड भेजा।
विज्ञापन

दोनों को थाईलैंड के वियतनाम भेज दिया। बोले कि यहीं रुको और जल्द मैक्सिको के टिकट दिए जाएंगे। दोबारा टिकट और डॉलर देने के लिए पैसे मांगे। परिजनों को बोलकर कुल 3 लाख 21 हजार रुपये दोनों ने आरोपियों को दिए। बावजूद विदेश नहीं भेजा व फोन उठाने तक बंद कर दिए। वह फ्लाइट लेकर वापस भारत आ गए। पैसे मांगने के लिए गए तो आरोपियों ने कई बार पैसे लौटाने के लिए चैक दिए लेकिन वो भी बाउंस हो गए थे। बाद में धमकाया और धक्का-मुक्का भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed