{"_id":"605a47b38ebc3e76a1221298","slug":"two-festival-specal-train-start-ambala-news-knl651128154","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर सेंट्रल-अमृतसर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर सेंट्रल-अमृतसर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल
विज्ञापन
रेलवे ने दो जोड़ी लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनों को संचालित करने का फैसला लिया है। अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि छावनी जंक्शन से निकलने वाली दो जोड़ी लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसमें पहली ट्रेन कानपुर से अमृतसर के बीच और दूसरी ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से जम्मूतवी के बीच दोनों दिशाओं में चलेगी।
कानपुर सेंट्रल-अमृतसर साप्ताहिक स्पेशल
ट्रेन नंबर 04145 कानपुर सेंट्रल-अमृतसर सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल पांच अप्रैल से चलेगी। ट्रेन प्रत्येक सोमवार को कानपुर सेंट्रल से शाम 5.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 9.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04146 अमृतसर से प्रत्येक मंगलवार को 6 अप्रैल से चलेगी। ट्रेन अमृतसर से दोपहर 12.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन तड़के 4.50 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। मार्ग में यह विशेष ट्रेन उन्नाव, बालामऊ, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, रूड़की, सहारनपुर, अंबाला, राजपुरा, साहनेवाल, लुधियाना, फगवाड़ा, जालंधर तथा ब्यास स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
न्यू जलपाईगुडी-जम्मूतवी स्पेशल
ट्रेन नंबर 05703 न्यू जलपाईगुड़ी-जम्मूतवी स्पेशल सिर्फ आज यानी 24 मार्च को ही चलेगी। न्यू जलपाईगुड़ी से ट्रेन रात 9.30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन दोपहर 1.10 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। यह एक दिवसीय विशेष ट्रेन किशनगंज, कटिहार, कारागोला रोड, नौगछिया, खगडिया, बेगुसराय, बरौनी, समस्तीपुर, मुज्जफरनगर, मोतीपुर, चकिया, बापूधाम मोतीहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बाघा, सिसवा बाजार, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, लकसर, रूड़की, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट और कठुआ स्टेशनों पर ठहरेगी।