फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two buses going to Kalka were stopped

Ambala News: कालका जाने वाली दो बसें रोकीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Two buses going to Kalka were stopped
अंबाला छावनी बस अड्डे पर सुबह के समय कालका जाने वाली बस की इंतजार करते यात्री। संवाद
अंबाला। यमुनानगर के लिए बसें शुरू करने के चक्कर में अंबाला डिपो के अधिकारियों ने छावनी से सुबह के समय कालका जाने वाली दो बसों को रोक दिया। इन दोनों बसों को अधिकारियों ने यमुनानगर के रूट पर लगा दिया। इस कारण सुबह के समय कालका जाने वाले यात्रियों को परेशानियों को सामना करना पड़ा रहा है। यह यात्री सुबह के समय अंबाला छावनी बस अड्डे पर कालका बसों की इंतजार करते हैं। कई बार यह यात्री दूसरी बसों में या फिर किसी अन्य वाहन का सहारा लेकर कालका जा रहे हैं।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले परिवहन मंत्री अनिल विज की ओर से रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाया हुआ था। इस जनता दरबार में कई फरियादी अपनी अपनी शिकायतें लेकर आए हुए थे। इनमें एक फरियादी ने परिवहन मंत्री से गुहार लगाई कि अंबाला छावनी से यमुनानगर के लिए सुबह के समय अंबाला डिपो की कोई बस नहीं है। इस कारण यमुनानगर जाने वाले कई यात्री परेशान हो रहे हैं। इसके बाद अंबाला डिपो के अधिकारियों ने सुबह के समय कालका जाने वाली दो बसों को बंद कर यमुना नगर रूट पर लगा दिया।
विज्ञापन

वहीं अंबाला छावनी बस अड्डे पर लखनौर साहिब की बस नहीं आने पर यात्रियों को दो घंटे तक परेशान का सामान करना पड़ा। यह बस 12 बजे अंबाला छावनी बस अड्डे पर पहुंचती है लेकिन दो बजे तक यह बस नहीं आई, इसके बाद इस रूट के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना यह बस अंबाला छावनी बस अड्डा से शिवाला, गाड़ा, बाड़ा, ठरवा, बाबाहेड़ी, लखनौर साहिब होते हुए माजरी जाती है। इसके बाद वर्कशाप से बस मंगवाकर इन यात्रियों को बसों में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हमने कालका की बसें बंद नहीं की है, मेले में अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया था। जिसके कारण कर्मचारियों के अवकाश लंबित है।
अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed