फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two brothers who came to give food to father got trapped in the lift

पिता को खाना देने आए दो भाई लिफ्ट में फंसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Two brothers who came to give food to father got trapped in the lift
लफ्ट में फंसे बच्चों को परिजनों सुपुर्द करती आरपीएफ व चाइल्ड टीम। - फोटो : Ambala
अंबाला। रेलवे स्टेशन पर पिता को खाना देने आए दो बच्चे लिफ्ट में फंस गए। चीख-पुकार सुनकर तुरंत आरपीएफ एसआई निशा और चाइल्ड लाइन टीम से पवन मौके पर पहुंचे। लिफ्ट मुख्यद्वार से काफी नीचे फंसी हुई थी। विभागीय कर्मचारियों ने लिफ्ट दुरुस्त कर उन्हें बाहर निकाला। इस बीच बच्चे इतने सहम गए थे कि वे घर का पता भी भूल गए। कभी उन्होंने पता डीआरएम कांप्लेक्स बताया तो कभी कुछ ओर।
विज्ञापन

जब चाइल्ड लाइन टीम सदस्य ने उनकी काउंसलिंग की और खाने का सामान दिया तो उन्होंने घर की सही जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ पोस्ट पर बच्चों के अभिभावक पहुंचे। कागजी कार्रवाई के बाद दोनों को उनके सुपुर्द कर दिया गया। आरपीएफ एसआई निशा ने बताया कि बच्चे पिता को खाना देने आए थे और घूमने के बहाने लिफ्ट में चले गए थे। तकनीकी दिक्कत के कारण लिफ्ट बीच में ही बंद हो गई थी।
विज्ञापन

बाजीगर बस्ती में रहने वाले बच्चों के पिता जयसन गिरी ने बताया कि वह प्लेटफार्म 2 पर एक रेहड़ी पर काम करता है। उसके 13 और 7 वर्षीय बेटे खाना देने के लिए स्टेशन पर आए थे। रेलवे परिसर में स्वचालित सीढ़ियों के पीछे लगी लिफ्ट में वे फंस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed