फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two brothers, wanted criminals for firing in court, arrested

Ambala News: कोर्ट में फायरिंग के इनामी बदमाश दो भाई गिरफ्तार

Tue, 23 Dec 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 23 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two brothers, wanted criminals for firing in court, arrested
अंबाला कोर्ट परिसर में गोली चलाने के मामले में फरार चल रहे पांच-पांच के ईनामी बदमाश ​शिवा व काक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। गैंगवार के चलते अंबाला सिटी कोर्ट परिसर में पेशी पर आए अमन सोनकर पर गोलियां चलाने के मामले में सीआईए-1 की टीम ने दो मुख्य आरोपियों को काबू कर लिया। दोनों आरोपी पांच-पांच हजार के इनामी बदमाश थे व अमन बांड गैंग से जुड़े हुए थे।
आरोपी की पहचान अंबाला कैंट सुभाष पार्क के निकट मंडी निवासी शुभम उर्फ काका और शिवा के रूप में हुई है, व दोनों भाई हैं। टीम ने आरोपियों को नेपाल बॉर्डर के निकट गोरखपुर कोर्ट परिसर से 18 दिसंबर को काबू किया था। 19 दिसंबर को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया गया था। सीआईए-1 प्रभारी हरजिंद्र ने बताया कि सोमवार आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी हरजिंद्र ने बताया कि गोली चलाने के मामले में अब तक छह आरोपी पकड़े जा चुके हैं। अब भी गोलीकांड में संलिप्त गौरव फरार चल रहा है। उसको लेकर भी दबिश दी जा रही है। वारदात में इस्तेमाल असलहा सहित गाड़ी पुलिस ने पहले ही बरामद कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

1 मार्च 2025 को वारदात को अंजाम देने के बाद से पकड़े गए ईनामी बदमाश दोनों फरार चल रहे थे। बताया जाता है कि दोनों आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने के इरादे से आए थे। इसी दौरान सीआईए-1 को इनपुट मिला था कि दोनों भाई गोरखपुर में मौजूद हैं और कचहरी परिसर में देखे गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों को काबू किया था। वहीं पुलिस आरोपी से मिली लीड पर काम कर रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि गोरखपुर से आरोपियों के क्या लिंक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed