फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two bodies found from Jansui canal, police engaged in investigation

Ambala News: जनसुई नहर से मिले दो शव, जांच में जुटी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two bodies found from Jansui canal, police engaged in investigation
अंबाला सिटी। जनसुई नहर से पुलिस को दो युवकों के शव बरामद हुए हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे नग्गल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि टांगरी नदी के पुल के पास जनसुई नहर में शव उतरा रहे हैं, इसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकलवाया। इस कार्रवाई में करीब दो घंटे का समय लग गया। पुलिस ने बताया कि शव करीब 10 दिन पुराने लग रहे हैं इसके साथ ही दोनों शवों के पास से किसी भी प्रकार का पहचान पत्र नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को सिटी नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। जांच अधिकारी टेकम सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही दोनों शवों को नहर से बाहर निकलवाया है, अब इनकी पहचान के लिए 72 घंटों तक शव गृह में रखवाया जाएगा। एक मृतक की आयु करीब 50 वर्ष तो वहीं दूसरे की आयु करीब 30 वर्ष लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed