फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two ASIs of three police stations, two main constables suspended

तीन पुलिस थानों के दो एएसआई, दो मुख्य सिपाही निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two ASIs of three police stations, two main constables suspended
अंबाला। तय अवधि के दौरान कोर्ट में चालान न पेश करने पर तीन पुलिस थानों के दो एएसआई और दो मुख्य सिपाहियों पर निलंबन की गाज गिरी है। इन्हें पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि समय पर चालान पेश नहीं किए जाने के कारण चार मामलों में जिला पुलिस को न्यायालय से नोटिस जारी हुआ है। इसके पश्चात कैंट थाना, सेक्टर-9 और शहजादपुर थाना के पुलिस जांच अधिकारी पर गाज गिरी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक आमजन की शिकायतों का निपटारा एक माह के भीतर करने और आपराधिक मामलों से संबंधित चालान न्यायालय में निर्धारित समय पर प्रस्तुत करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद इस मामले में कोताही बरती गई। मुख्य सिपाही (वर्तमान में सहायक उप निरीक्षक) राजबीर सिंह, मुख्य सिपाही राजेश कुमार, मुख्य सिपाही सुरेंद्र कुमार और सहायक उप निरीक्षक अमर सिंह को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

एसपी ने दिए कड़े निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रभारियों, निरीक्षक सीआईए, निरीक्षक एंटी नारकोटिक्स सेल अंबाला, चौकी प्रभारियों और सभी अनुसंधानकर्ता पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आपराधिक मामलों में न्यायालय में निर्धारित अवधि अनुसार चालान प्रस्तुत करें। अगर लंबित शिकायतों का एक माह के भीतर निपटान नहीं किया तो वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed