फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two agencies showed interest in the tender for multipurpose parking, now the documents will be evaluated.

Ambala News: बहुउद्देशीय पार्किंग की निविदा में दो एजेंसियों ने दिखाई रुचि, अब दस्तावेजों का होगा आंकलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two agencies showed interest in the tender for multipurpose parking, now the documents will be evaluated.
सदर क्षेत्र में निर्मित बहुउद्देशीय कार पार्किंग। फाइल फोटो
अंबाला। बहुउद्देशीय पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों के लिए ठेकेदार का निर्धारण जल्द हो जाएगा। टेंडर के तहत दिए गए समय अनुसार 13 अक्तूबर शाम 5 बजे तक दो एजेंसियों ने पार्किग में रुचि दिखाई है।
विज्ञापन

अब आगामी 10 से 15 दिन में उनके दस्तावेजों का मिलान किया जाएगा और मंत्रणा के बाद नियम पूरा करने वाले ठेकेदार को पार्किंग का ठेका जारी कर दिया जाएगा, जिससे कि अंबाला छावनी सहित बाहर से आने वाले लोगों को पार्किंग की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

दरअसल गृहमंत्री के नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए थे कि पार्किंग में लिफ्ट का कार्य होता रहेगा, तब तक पार्किंग को आमजन की सुविधा के लिए शुरु कर दिया जाए क्योंकि त्योहार शुरु होने वाले हैं और इस कारण बाजारों मेंं भीड़ काफी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने तुरंत निर्देशों पर अमल करते हुए पार्किंग को प्राइवेट ठेके पर देने की योजना तैयार की और इसे पोर्टल पर अपलोड कर दिया, जिससे कि जिससे कि 13 अक्तूबर तक संबंधित एजेंसियां अपने दस्तावेज जमा करा सकें।
4.32 लाख है आरक्षित रेट
बहुद्देशीय पार्किंग को प्राइवेट ठेके पर देने के लिए प्रतिमाह के हिसाब से चार लाख 32 हजार रुपये का रेट निर्धारित किया था। वहीं, दोपहिया और चौपहिया वाहनों को पार्किंग में खड़ा करने के रेट भी निर्धारित किए गए थे। इसमें दो अलग-अलग रेट रखे गए थे। दोपहिया वाहन के 6 घंटे के लिए 10 रुपये और 24 के लिए 20 रुपये, वहीं चौपहिया वाहन के लिए 6 घंटे के 20 रुपये और 24 घंटे के 40 रुपये निर्धारित किए गए हैं। वहीं वाहन चालकों को मासिक पास की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसमें दोपहिया वाहन चालक से एक माह के किराए के तौर पर 250 रुपये और कार चालक से 800 रुपये लिए जाएंगे।
मुख्यालय में लिफ्ट की फाइल
जबकि बहुउद्देशीय पार्किंग में लिफ्ट लगने का कार्य भी जल्द शुरु होने की उम्मीद है। इसमें दो कंपनियों ने रूचि दिखाई थी। इसमें एक कुरुक्षेत्र और दूसरी सिरसा की कंपनी है। अब दोनों कंपनियों के दस्तावेजों का मिलान करके अब इसे फाइनल करके मान्यता के लिए मुख्यालय भेजा गया है।
खर्च होंगे 3.57 करोड़ रुपये

बहुउद्देशीय पार्किंग में चार लिफ्ट लगाई जानी हैं। इसमें दो वाहनों के लिए और दो लोगों के लिए ताकि बहुउद्देशीय में आने के लिए उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस पर लगभग 3.57 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
18.37 करोड़ में तैयार हुई पार्किंग
छावनी के सदर क्षेत्र में लगभग 18.37 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बहुउद्देशीय पार्किंग का निर्माण किया गया है। पार्किंग तीन मंजिला बनाई गई है। पार्किंग में एक समय में 300 कार और दोपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। पार्किंग का निर्माण कार्य 2018 में शुरू किया गया था जोकि दो साल पहले पूरा हो गया था।
ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर बनेगी योजना

पार्किंग की सुविधा शुरु होते ही अंबाला छावनी के सभी बाजार ट्रैफिक जाम से मुक्त हो जाएंगे। इमरजेंसी वाहन को छोड़कर किसी भी वाहन को बाजार में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बाजार जाने वाले लोगों को ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं बाजार में खड़े होने वाले वाहनों के चालान काटे जाएंगे। इस पूरी योजना को धरातल पर उतारने के लिए ट्रैफिक पुलिस की मदद ली जाएगी।



बहुउद्देशीय पार्किंग के ठेके में दो एजेंसियों ने रूचि दिखाई है। अब इन एजेंसियों के दस्तावेजों का मिलान किया जाएगा। इस कार्य कार्यकारी अभियंता द्वारा किया जाएगा ताकि किसी प्रकार की कोई खामी न रहे। कोशिश करेंगे कि आगामी कुछ दिनों में सभी प्रकार की कार्रवाई पूरी हो जाए और लोगों के लिए पार्किंग की सुविधा शुरु कर दी जाए।
जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed