फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two accused arrested for providing mobile to prisoner in jail

कैदी को जेल में मोबाइल उपलब्ध कराने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for providing mobile to prisoner in jail
अंबाला। दो माह पहले बाहर आए बंदी ने जेल के सफाई कर्मचारी से सांठगांठ कर 20 साल की सजा काट रहे कैदी को स्मार्ट फोन केंद्रीय कारागार में मुहैया कराया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं जेल के सफाई कर्मचारी को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश न्यायालय ने दिए हैं। आरोपी की पहचान पिपलथला आजादपुर मंडी आदर्श नगर दिल्ली वर्तमान पता किराएदार कच्चा बाजार छावनी वासी अंकित के रूप में हुई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अंबाला जेल के उप अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार ने 6 मार्च को थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि 5 मार्च को कारागार में निरीक्षण के दौरान आरोपी बंदी कुलदीप से मोबाइल फोन बरामद हुआ था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन पहुंचाने में मदद करने के आरोपी सफाई कर्मचारी गोविंद को गिरफ्तार किया था। जांच अधिकारी कर्मवीर ने बताया कि केंद्रीय जेल में कुलदीप 20 साल की सजा काट रहा है। उसका साथी अंकित दो माह पहले जेल से छूटा था। उसने जेल के सफाई कर्मचारी गोविंद की मदद से कुलदीप को टच स्क्रीन वाला मोबाइल फोन उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed