फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Twincity submerged, administration's claims failed

ट्विनसिटी जलमग्न, प्रशासन के दावे फेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Twincity submerged, administration's claims failed
अंबाला। वीरवार अल सुबह हुई 24 एमएम बारिश ने प्रशासन के सफाई के दावों की पोल खोल दी। निकासी की व्यवस्था न होने के कारण शहर और छावनी जलमग्न हो गए। पंपों की मदद से पानी निकालने में प्रशासन के पसीने छूट गए। हालात यह थे कि पानी लोगों के घरों में घुस गया। ऐसे में लोग बारिश बंद होने के बाद घंटों तक पानी निकासी के कार्य में जुटे रहे। वहीं, कई लोगों का सामान खराब हो गया। सड़कों पर कई-कई फूट पानी जमा रहा। दोपहर तक कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

यह हालात तब हैं, जब प्रशासन की ओर से कई बार नाले और नालियों की सफाई के दावे किए जा चुके हैं। अधिकारी भी बार-बार नालों का निरीक्षण कर संबंधित विभाग को निर्देश दे चुके हैं, मगर बारिश के बाद सभी दावे बेदम नजर आए। शहर का जगाधरी गेट, बलदेव नगर, छोटा बाजार, पुली, मानव चौक, अशोक विहार, अंबिका माता मंदिर, पटेल रोड सब जलमग्न हो गए। ऐसे ही छावनी एनएच 1 के साथ सर्विस लेन, नन्हेड़ा, रंगिया मंडी, दयालबाग, बब्याल, आईओसी, सेवा समिति चौक, रेलवे पुल व अन्य क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी रही। जलभराव के कारण कई लोगों के वाहन पानी के बीच में ही बंद हो गए। वहीं, छावनी के सुभाष पार्क के अंदर और बाहर जलभराव की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

सामान्य से पांच डिग्री कम रहा तापमान
झमाझम बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री रहा। मौसम विभाग की मानें तो अभी आने वाले दिनों में बारिश होने के बाद तापमान में और अधिक गिरावट आ सकती है। अगले तीन दिन झमाझम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह बारिश ने बढ़ाई नौकरीपेशा लोगों की परेशानी
सुबह शुरू हुई तेज बारिश ने नौकरी पेशा लोगों की परेशानी बढ़ा दी। नौकरी पर जाने के लिए लोगों को घुटनों तक पानी में से होकर निकलना पड़ा। वहीं, तेज बारिश होने के कारण छाता भी किसी काम नहीं आया। ऐसे में लोग जैसे-तैसे अपने काम पर पहुंचे।

वार्ड नंबर 10 में पार्षद ने निकलवाया पानी
वार्ड नंबर 10 के नदी मोहल्ला में पानी जमा होने पर स्वयं ईओ जरनैल सिंह ने फील्ड में उतर कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों से मौके पर खड़े होकर पानी निकवाया। इस दौरान वार्ड पार्षद मिथुन वर्मा भी मौके पर मौजूद रहे और पानी निकासी की व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed