फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tumor board formed in cancer care center, will be reviewed

Ambala News: कैंसर केयर केंद्र में बना ट्यूमर बोर्ड, होगी समीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Tumor board formed in cancer care center, will be reviewed
अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल में ट्यूमर बोर्ड की मीटिंग में शामिल डॉक्टर व कार्यवाहक पीएमओ डॉ. रे
अंबाला। अटल कैंसर केयर केंद्र में आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। पहली बार अस्पताल में ट्यूमर बोर्ड का गठन किया है। कैंसर विशेषज्ञों की टीम प्रत्येक मरीज के केस की अब से हर शुक्रवार को समीक्षा करेगी।
विज्ञापन

इससे सटीक और प्रभावी इलाज की योजना बनाई जा सकेगी। अभी तक यह बोर्ड प्रदेश के किसी भी नागरिक अस्पताल में नहीं है। इस तरह का बोर्ड केवल चंडीगढ़ पीजीआई, मेडिकल कॉलेज या फिर निजी अस्पतालों में ही होता है। ट्यूमर बोर्ड का उद्देश्य कैंसर के मरीजों को समय रहते बेहतर इलाज देना है और अगर किसी केस में मरीज रेफर भी होता है तो उस केस में भी मरीज का समय बिना व्यर्थ करें बोर्ड के निष्कर्ष के आधार पर हाई सेंटर पर रेफर किया जा सके।
विज्ञापन


मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट की नियुक्ति जल्द

ट्यूमर बोर्ड की पहली बैठक में कार्यवाहक पीएमओ डॉ. रेणु बेरी ने बताया कि अटल कैंसर केयर केंद्र में जल्द ही मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट की नियुक्ति होगी। इस मीटिंग में जटिल कैंसर के मामलों की समीक्षा की गई और मरीजों के लिए सर्वोत्तम उपचार योजनाओं पर चर्चा हुई। साथ ही कैंसर के नवीनतम उपचार, दवा थैरेपी, सर्जरी और रेडिएशन के प्रभावों पर डॉ.्स ने अपने विचार सांझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे मल्टी-डिसिप्लिनरी अप्रोच से मरीजों के लिए बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जा सकता है। इस मीटिंग में डॉ. शीलकांत पजनी, डॉ. अनुराग गुप्ता, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. प्रगति गर्ग, डॉ. हरमिंदर, डॉ. अनुज, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. जितेंद्र चौहान, डॉ. रिद्धि और डॉ. निधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉ. रेणु बेरी ने संभाला सिटी पीएमओ का चार्ज

ट्यूमर की मीटिंग करने के बाद अंबाला कैंट के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. रेणु पजनी ने अपना चार्ज छोड़कर अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल के पीमएओ का चार्ज संभाला। डॉ. रेणु पजनी ने सिटी अस्पताल में जाकर व्यवस्थाओं को भी जांचा। जबकि अंबाला कैंट की कार्यवाहक पीएमओ का चार्ज फिलहाल डॉ. पूजा को सौंपा गया है। हालांकि अंबाला सीमएओ डॉ. राकेश सहल के अंबाला कैंट पीएमओ का चार्ज सौंपा गया है लेकिन अभी तक नए सीएमओ डॉ. जतिंद्र नहीं आए है। ऐसे में डॉ. राकेश सहल ही सीएमओ के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed