फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tuition teacher used to misbehave with student by showing porn video

Ambala News: पोर्न वीडियो दिखा छात्रा से गंदी हरकतें करता था ट्यूशन शिक्षक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Tuition teacher used to misbehave with student by showing porn video
अंबाला। छावनी क्षेत्र की रहने वाली छात्रा कैंट थाने में पहुंची। यहां पुलिस अधिकारियों को छात्रा ने रो रोकर बताया कि किस प्रकार उसका ट्यूशन टीचर उसे प्रताड़ित कर रहा है। ट्यूशन के बहाने उसे मोबाइल पर पोर्न वीडियो दिखाता है और गंदी हरकतें करता है। पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी शिक्षक को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि वह निजी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। काफी समय से आरोपी शिक्षक के पास ट्यूशन पढ़ने जाती है। वर्ष 2019 में ट्यूशन टीचर के पास पढ़ रही थी। इस दौरान टीचर ने गंदी हरकत करने की कोशिश की थी। तब उसने अपने माता-पिता को बता दिया। इसके बाद मां ने शिक्षक को खूब फटकारा। शिक्षक ने माफी मांग ली थी।
विज्ञापन

छात्रा दोबारा से उसी शिक्षक के पास ट्यूशन पढ़ने जाने लगी। साल दो साल तक तो सब ठीक रहा, मगर कुछ समय बाद फिर से शिक्षक ने गंदी हरकतें शुरू कर दी। आरोप है कि वह छात्रा को पोर्न वीडियो भी दिखाता था। जून 2023 में शिक्षक ने पीड़िता को कहा कि स्कूल की छुट्टियां में कुकिंग क्लास उसके घर आकर उसकी पत्नी से सीख ले। जून के पहले सप्ताह में सुबह के समय पीड़िता जब कुकिंग सीखने गई तो टीचर अपने घर में अकेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने पीड़िता को पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। पीड़िता जैसे तैसे अपने आप को बचाकर घर भाग गई। इसके बाद पीड़िता तनावग्रस्त हो गई, ट्यूशन जाना छोड़ दिया।



नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़, अश्लील हरकतें और पोर्न वीडियो दिखाने के मामले में आरोपी ट्यूशन टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज आरोपी को काबू कर लिया है।
-नरेश, इंस्पेक्टर, थाना कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed