{"_id":"67dc900c1416aad5150beff4","slug":"tubewell-connection-will-be-issued-to-farmers-ambala-news-c-36-1-amb1003-139414-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: किसानों को जारी होगा ट्यूबवेल कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: किसानों को जारी होगा ट्यूबवेल कनेक्शन
Fri, 21 Mar 2025 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 21 Mar 2025 03:30 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बिजली निगम जल्द ही किसानों को राहत देगा। निगम की ओर से किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन जारी किए जाएंगे। यह कनेक्शन उन किसानों को जारी होंगे, जिन किसानों ने 31 दिसंबर 2023 तक निगम के पोर्टल पर आवेदन किया था और उन किसानों ने निगम को कनेक्शन का भुगतान भी कर दिया था।
निगम ने उन किसानों को कनेक्शन देने के लिए वर्क जारी कर दिया है। जल्द ही किसानों के कनेक्शन लगेंगे। अंबाला सर्कल की बात करें ते अंबाला छावनी में 62, नारायणगढ़ में 93 और शहजादपुर में 41 कनेक्शन लगेंगे।
बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता वीके गोयल ने बताया कि जिन किसानों ने कनेक्शन का भुगतान कर दिया है। उन किसानों के कनेक्शन लगाए जाएंगे। जिले में 196 कनेक्शन लगने हैं। इनमें 103 कनेक्शन लगाने के लिए वर्क अलॉट कर दिया गया है जबकि 93 कनेक्शन लगाने के लिए वर्क अलॉट किया जा रहा है। जिन किसानों ने निगम के पोर्टल पर 31 दिसंबर 2023 तक आवेदन किया था। उनके कनेक्शन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
झीरीवाला फीडर को भी राहत देगा निगम : नारायणगढ़ के झीरीवाला फीडर को राहत देने के लिए निगम की ओर से नया फीडर खींचा जा रहा है। झीरीवाला फीडर पर 14 गांव की बिजली चल रही थी। यह लाइन काफी लंबी थी। संवाद