फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tube wells are failing again, water shortage

Ambala News: ट्यूबवेल फिर हो रहे फेल, पानी की किल्लत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Tube wells are failing again, water shortage
पूनम देवी
अंबाला। छावनी के रंजीत नगर और बारह क्राॅस रोड स्थित अंबेडकर पार्क में लगे पानी के दो ट्यूबवेल बंद हैं। इन्हें बंद हुए तीन महीने से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक दोनाें काॅलोनी में नए ट्यूबवेल नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में दोनों कालोनी के लोगों को नहरी पानी की सप्लाई दी जा रही है। वहीं, अंबेडकर पार्क के पास रहने वाले लोगों का कहना है कि उनकी कालोनी में जो नहरी पानी आ रहा है वह गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। इस कारण कुछ लोगों ने तो अपने घरों में आरओ लगवाया हुआ है। इससे पानी फिल्टर करके सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन

तीन महीने से बंद पड़ा है ट्यूबवेल : पूनम
पूनम देवी ने बताया कि अंबेडकर पार्क में ट्यूबवेल लगा हुआ था जो कि फेल हो गया। विभाग द्वारा खुदाई के बाद ट्यूबवेल को चालू करने की कोशिश की गई थी लेकिन बात नहीं बनी है। अब विभाग द्वारा हमारे घरों में नहरी पानी की सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरओ लगवाकर पी रहे फिल्टर पानी : पूजा
पूजा ने बताया कि जब से घर में नहरी पानी आना शुरू हुआ है, तब से वह पानी गंदा आ रहा है, इस कारण उन्हें अपने घर में आरओ लगवाना पड़ा है, ऐसे में अब वह आरओ का फिल्टर पानी पी रहे हैं।
एक महीना पहले गली में डाली थी पाइप लाइन नहीं आया पानी
पूनम ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से एक महीना पहले हमारी गली में पानी की पाइप लाइन बिछाई गई थी और कई घरों के इस पाइप लाइन से कनेक्शन किए गए थे लेकिन इस पानी की पाइप लाइन में एक दो दिन कुछ घरों में ही पानी आया। इसके बाद पानी नहीं आया। अब नहरी पानी शुरू हुआ है, लेकिन हमें तो ट्यूबवेल के पानी आदत है।

वर्जन
रंजीत नगर और अंबेडकर पार्क में लगे दोनों टयूबवेल फेल हो गए हैं। इसलिए दोनों काॅलोनी में नहरी पानी की सप्लाई दी जा रही है, अंबेडकर पार्क में नए टयूबवेल के लिए खुदाई की गई थी लेकिन बात नहीं बनी, जल्द ही दोनों कालोनियों में ट्यूबवेल लगाए जाएंगे।
जगदीप सिंह विर्क, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, अंबाला छावनी।

पूनम देवी

पूनम देवी

पूनम देवी

पूनम देवी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed