फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Trying to break ATM, cash remaining

एटीएम तोड़ने की कोशिश, नकदी बची

Sun, 02 Mar 2014 12:59 AM IST
अमर उजाला अंबाला
अमर उजाला अंबाला Updated Sun, 02 Mar 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
Trying to break ATM, cash remaining
अंबाला कैंट। कुछ समय के अंतराल के बाद एटीएम तोड़ने वाले लुटेरा गिरोह ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए इस बार फिर कैंट में एक एटीएम तोड़ दिया। इस बार लुटेरों ने यूनाइटेड बैंक के एटीएम को निशाना बनाया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है, मगर अभी तक लुटेरों का सुराग नहीं पाया है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार आधी रात को एटीएम के भीतर घुसे और उन्होंने मशीन के साथ छेड़छाड़ करते हुए एटीएम में से नकदी निकालने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने एटीएम को नुकसान  भी पहुंचाया, मगर उसके बावजूद वह एटीएम में से नकदी निकालने में कामयाब नहीं हो पाए।  जिस वक्त ये वारदात हुई, उस वक्त वहां कोई गार्ड भी मौजूद नहीं था। लुटेरों ने अपनी कोशिश पूरी की और विफल होने के बाद वे वापस लौट गए। सुबह जब बैंक अफसरों को इसकी सूचना लगी, तो तुरंत कैंट पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। कैंट पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची,  उन्होंने एटीएम का मुआयना किया और फिर एटीएम का शटर बंद कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस अब इसमें सीसीटीवी में लगे कैमरे की फुटेज  खंगालने में जुट गई है। पुलिस को उम्मीद है कि शायद कैमरे में लुटेरों का हुलिया रिकार्ड हो जाए। एसएचओ के अनुसार अभी इस मामले में जांच चल रही है, मगर लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। लेकिन फिर से एटीएम चोरों की सक्रियता ने एक बार फिर पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed