फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Truck hits bike amid fog, two dead, one injured

Ambala News: धुंध के बीच ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Truck hits bike amid fog, two dead, one injured
अंबाला। हिसार-चंडीगढ़ रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला और पुरुष की मौत हो गई। जबकि युवक घायल हो गया। इस मामले में मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मृतकों की पहचान खासपुर निवासी 56 वर्षीय अमरीक सिंह और 50 वर्षीय पालो देवी के रूप में हुई।
विज्ञापन

थाना नग्गल पुलिस को दी शिकायत में खासपुर गांव निवासी राम कमार ने बताया कि वह मटहेड़ी में सीएससी सेंटर चलाता है। शनिवार को उसके पिता अमरीक सिंह, ताई पालो देवी, ताऊ का बेटा अजय कुमार बाइक पर सवार होकर अपने घर गांव खासपुर निजी काम से इस्माइलाबाद जिला कुरुक्षेत्र जा रहे थे। साथ ही राम कुमार भी नग्गल जाने के लिए अपनी बाइक पर सवार होकर इनके पीछे- पीछे जा रहा था। जैसे ही वह नग्गल की ओर हिसार चंडीगढ़ रोड पर पहुंचे तो उस समय काफी धुंध थी। इसी दौरान अंबाला की और से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने अजय कुमार की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता अमरीक सिंह, ताई पालो देवी व ताऊ का बेटा अजय कुमार बाइक सहित नीचे गिर गए और घायल हो गए। इसके बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सहायता से तीनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी चौड़मस्तपुर ले लेकर गए, जहां पर डॉ. ने पिता अमरीक सिंह और ताई पालो देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल अजय को शहर के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed