फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Truck driver injured shopkeepers with punch, referred

Ambala News: दुकानदारों को ट्रक चालक ने पंच से हमला कर किया घायल, रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Truck driver injured shopkeepers with punch, referred
नारायणगढ़। कालाआम्ब में ट्रक चालक ने दो दुकानदार भाईयों पर पंच से हमला कर लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से दोनों को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित जीएमसीएच में रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना नारायणगढ़ पुलिस को दी शिकायत में यमुनानगर के फिरोजपुर राइया निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी कालाआम्ब त्रिलोकपुर रोड रूपचा पेपर मिल के पास मोबाइल की दुकान है। उसका भाई विरेंद्र कुमार कपडे़ की दुकान करता है। वीरवार को दोनों भाई अपनी अपनी दुकान पर पहुंचे तो देखा कि उनकी दुकान के आगे हिमाचल नंबर का ट्रक खड़ा हुआ था। उन्होंने चालक को ट्रक थोड़ा आगे करने को कहा तो चालक ट्रक से नीचे उतरा और दोनों के साथ गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन

इसके बाद चालक गाड़ी से पंच उठाकर लाया और दोनों भाईयों पर हमला कर घायल कर दिया। पंच लगने के बाद दोनों भाई लहूलुहान हो गए। इसके बाद ट्रक चालक दोनों भाईयों को जान से मारने की धमकी देकर मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed