{"_id":"6681c1f11d84bbc2ac048fc7","slug":"truck-driver-died-in-the-accident-ambala-news-c-36-1-amb1002-125421-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हादसे में ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हादसे में ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन
अंबाला। जग्गी सिटी सेंटर के पास नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में ट्रक चालक यूपी के राजपुरा गांव निवासी कुलदीप की मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर शाहाबाद से लुधियाना वापस लौट रहा था।
हादसे में चोटिल होने के बाद सिटी नागरिक अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को दिल्ली ले जाया जा रहा था। पानीपत में ही तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई। बलदेव नगर थाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी दूसरे ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता यूपी के नगला भोपाल गांव निवासी प्रशांत ने बताया कि वह कार ड्राइवर है। उसके जीजा कुलदीप भी ट्रक ड्राइवर थे। उसके दोस्त की कॉल आई कि आपके जीजा कुलदीप का अंबाला में एक्सीडेंट हो गया है। वह अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर ने दिल्ली एआईआईएमएस के लिए रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
वह अपने जीजा को दिल्ली लेकर जा रहा था, बीच रास्ते उसके जीजा ने इशारा करके ट्रक दिखाया, जहां एक्सीडेंट हुआ था। बताया कि ट्रक का नंबर बताते हुए कहा कि ट्रक माल खाली करके शाहाबाद से वापस लुधियाना जा रहा था, जैसे ही वह जग्गी सिटी सेंटर के पास पहुंचा तो यहां सड़क की साइड में बिना सिग्नल के एक ट्रक खड़ा था जिसमें टकराने से यह एक्सीडेंट हो गया। वह पानीपत के पास पहुंचे तो उसके जीजा की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। वह उसके जीजा को नागरिक अस्पताल पानीपत लेकर पहुंचा। यहां उसके जीजा की उपचार के दौरान मौत हो गई।