{"_id":"633deef80da3437f9e026a3d","slug":"truck-collides-with-volbo-bus-accident-averted-ambala-news-knl123502866","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोल्बो बस को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोल्बो बस को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसा टला
विज्ञापन
दिल्ली से शिमला जा रही हिमाचल प्रदेश की वोल्वो बस को ट्रक ने अंबाला में फ्लाई ओवर पुल के पास टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बस का संतुलन बिगड़ गया और सब फ्लाई ओवर पुल के किनारे लगे डिवाइडर से टकराकर रूक गई इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बस में बैठी सवारियां बाल बाल बच गई। टक्कर मारने वाला ट्रक चालक मौके पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। इस हादसे में बस का पिछला हिस्सा पूूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बस चालक की शिकायत पर पड़ाव पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना पड़ाव पुलिस को दी शिकायत में रमेश चंद निवासी गांव सनेड नारला जिला मंडी हिमाचल प्रदेश ने बताया कि वह तारा देवी शिमला डिपो हिमाचल प्रदेश पर चालक है और करीब दो महीने से शिमला से दिल्ली रुट पर बस चला रहा है। मंगलवार को वह वोल्वो बस लेकर दिल्ली से हमीरपुर के लिए सवारियों को बस में बैठाकर चला था और बस में उसके साथ परिचालक महिंद्र कुमार निवासी गांव सोनाहनी जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश भी मौजूद था। दिल्ली-चंडीगढ रोड पर 03 व 04 अक्तूबर की रात करीब 1.15 पर जब वह सवारियों से भरी बस को लेकर अंबाला कैंट बस स्टैंड के नजदीक फ्लाई ओवर पुल के पास पहुंचे तो पीछे से आए एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और बड़ी मुश्किल से कंट्रोल करने पर बस पुल के साथ लगे डिवाइडर के साथ टकराकर रुक गई। सभी सवारियों को चोट लगने से बाल बाल बच गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं बाद में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
-------------------------