फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Truck collides with tractor, four injured

Ambala News: ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with tractor, four injured
बलदेव नगर फ्लाईओवर के ऊपर हुए हादसे के बाद ट्रैक्टर को साइड करने का प्रयास करते हुए राहगीर
अंबाला। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे स्थित बलदेव नगर फ्लाईओवर पर सोमवार देररात करीब एक बजे ट्रक ने ट्रैक्टर को चपेट में ले लिया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार महिला और उसके दो बच्चों सहित एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

गनीमत रही कि टक्कर के बाद ट्रैक्टर फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराकर नीचे नहीं गिरा। राहगीरों की मदद से घायलों को छावनी के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से चंडीगढ़ निवासी सावित्री और उनके परिवार से सतगुरु को पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे से दो बच्चे भी घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें साथ भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि परिवार के सदस्य ट्रैक्टर पर ही चंडीगढ़ से अंबाला की तरफ आ रहे थे। बलदेव नगर पुलिस ने देररात नेशनल हाईवे के फ्लाई ओवर पर पहुंचकर प्रभावित हुए यातायात को दुरुस्त किया। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी। उधर, हादसा स्थल पर घायलों के जूते, चप्पल इधर-उधर बिखरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे की लाइटें बंद रहने पर रोष

बलदेव नगर फ्लाईओवर के ऊपर हादसे वाली जगह पर लगी स्ट्रीट लाइटें बंद होने पर राहगीरों ने रोष जताया। कहा कि यह लाइटें जली होती तो हादसा न होता। एनएचएआई की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब लाखों रुपये की लागत से लाइटें लगी है तो उसे जलाना चाहिए। रात के समय यह लाइटें वाहन चालकों के लिए काफी फायदेमंद रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed