फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Troubled by the mess, people are asking for solutions

गंदगी से परेशान, लोग मांगेे रहे समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the mess, people are asking for solutions
अंबाला सिटी। नेशनल हाईवे स्थित बड़ी सब्जी मंडी के बाहर मेन गेट के साथ लगते क्षेत्र में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इससे आने वाली दुर्गंध से स्थानीय दुकानदार व आढ़ती परेशान हैं। आढ़तियों ने बताया कि लंबे समय से मंडी के मेन गेट के साथ गंदगी के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। इस ओर नगर निगम प्रशासन का बिल्कुल भी ध्यान नहीं जा रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इस समस्या के बारे में नगर निगम प्रशासन को कई बार मौखिक रूप से अवगत करवाया जा चुका है। इसके बावजूद गंदगी के ढेर उठाए नहीं गए।
विज्ञापन

उनका कहना है कि गंदगी के ढेर में कीड़े आदि चल रहे हैं। इस कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि सब्जी मंडी में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों की आवाजाही है। गंदगी के कारण लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर मंडी में आने को मजबूर हैं। स्थानीय दुकानदारों व आढ़तियों ने निगम प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि गंदगी के ढेरों को तुरंत प्रभाव से उठाया जाए।
विज्ञापन

गुजरना मुश्किल
लंबे समय से मंडी के गेट के बिल्कुल साथ गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इसको लेकर लोग बहुत परेशान हैं, क्योंकि गंदगी से आने वाली दुर्गंध से स्थानीय लोगों का गुजरना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नवजोत सिंह सोढ़ी, आढ़ती
लगा चुके गुहार
मौखिक रूप से नगर निगम प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। इसके बावजूद गंदगी के ढेर बरकरार हैं। निगम प्रशासन गंदगी की इस समस्या को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है।
-अशोक कुमार, आढ़ती
फैल रही दुर्गंध
गंदगी के ढेरों से दुर्गंध फैल रही है। वहीं, इनमें कीड़े आदि चल रहे हैं। इस कारण बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। यदि समय रहते निगम प्रशासन नहीं जागा तो बीमारियां फैलना स्वाभाविक है।
-गौरव मेहता, आढ़ती
बिगड़ी मंडी की सूरत
सब्जी मंडी में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों की आवाजाही है। गंदगी के ढेरों से न केवल मंडी की सूरत बिगड़ी हुई है, बल्कि बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है।

-अमरनाथ, प्रधान आढ़ती एसोसिएशन, सब्जी मंडी अंबाला सिटी।
सब्जी मंडी के बाहर लगे गंदगी के ढेरों के बारे में कोई लिखित शिकायत संज्ञान में नहीं आई है। फिर भी इस समस्या पर जांच करवाई जाएगी। सफाई व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
-सुनील दत्त, सेनेटरी इंस्पेक्टर नगरनिगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed