फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Trouble due to trains not stopping, appeal madeTrouble due to trains not stopping, appeal made

Ambala News: ट्रेनें नहीं रुकने से परेशानी, लगाई गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to trains not stopping, appeal madeTrouble due to trains not stopping, appeal made
अंबाला। अंबाला-सहारनपुर रेल मार्ग पर छोटे गांवों में रेलवे स्टेशन तो बना दिए हैं, लेकिन यहां ट्रेनों के न रुकने से ग्रामीणों सहित अन्य लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऐसी ही परेशानी कोरोना काल के बाद से केसरी स्टेशन से ट्रेनों में सफर करने वाले सैकड़ों यात्रियों को झेलनी पड़ रही है। उनकी इस समस्या के समाधान को लेकर केसरी स्टेशन के आसपास के लगभग 40 गांवों के जनप्रतिनिधि लिखित शिकायत लेकर अंबाला रेल मंडल प्रबंधक के कार्यालय में सोमवार सुबह पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों से शिकायत लेने के बाद संबंधित विभागीय अधिकारी ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

वर्तमान में ट्रेनों की स्थिति : वर्तमान में लगभग सभी पैसेंजर ट्रेनों को स्पेशल ट्रेनों के श्रेणी में चलाया जा रहा है और उनमें से भी केसरी स्टेशन पर केवल तीन ट्रेनें ही रुक रही हैं जबकि अंबाला-सहारनपुर रेल मार्ग पर अन्य लगभग सभी स्टेशनों पर 3 से अधिक ट्रेनों का ठहराव हो रहा है। इससे केसरी स्टेशन के यात्रियों के साथ भेदभाव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed