फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Trouble due to Patwaris leaving their additional charge

Ambala News: पटवारियों के अतिरिक्त चार्ज छोड़ने के चलते गिरदावरी बनेगी सबसे बड़ी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to Patwaris leaving their additional charge
अंंबाला। एक फरवरी से लेकर एक मार्च तक गिरदावरी का काम शुरू होने वाला है। इधर पटवारी अतिरिक्त कार्य नहीं कर रहे हैं। ऐसे में पटवारियों के अतिरिक्त चार्ज छोड़ने के चलते किसानों के लिए गिरदावरी सबसे बड़ी परेशानी बनने वाली है। इसके अलावा जिला की तहसील और पटवारखानों में अपने काम करवाने आ रहे लोगों को इंतकाल, पुरानी फर्द, लोन की एंट्री से संबंधित काम बंद पडे़ हैं। ऐसे में लोग पिछले कुछ दिनों से परेशान हो रहे हैं। वहीं पटवारियों का कहना है कि सरकार ने बिना विभागीय जांच के कुछ पटवारियों पर भष्ट्राचार के आरोप लगाए हैं। जोकि गलत पूरी तरह से गलत हैं। इसके विरोध में पटवारियों ने अतिरिक्त सर्कल का कार्यभार छोड़ रखा है।
विज्ञापन

किसानों को फसल बेचने में आ सकती है दिक्कत
सरकार की ओर से फसल की गिरदावरी का कार्य एक मार्च पूरा करना है। इन दिनों खेतों में गेहूं की फसल लगी हुई है। गिरदावरी करने के लिए पटवारियों को खेतों में जाना पड़ता है। जहां पर पटवारी इन फसलों की सत्यापन करते हैं। इसके बाद किसानों की फसल के आंकडे़ सरकार के पास पहुंचते हैं। जिसके बाद ही किसान अपनी फसलों को बेचते हैं। ऐसे में अगर किसानों की फसल की गिरदावरी ही नहीं हुई तो किसानों को फसल बेचने में दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन

पिछले पांच दिन से अतिरिक्त कार्य नहीं कर रहे पटवारी
अंबाला जिला में 33 पटवारी 499 के करीब गांव और 93 सर्कल हैं। 33 पटवारी इन 93 सर्कल के तहत आने वाले सभी गांव के लोगों की जमाबंदी, इंतकाल , लोन से संबंधित पुरानी फर्द व अन्य काम करते हैं। लेकिन अब पिछले पांच दिन से इन पटवारियों ने अपने सभी प्रकार के अतिरिक्त सर्कल का काम बंद रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
हमने अपनी तरफ से रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। किसानों से भी बातचीत चल रही है। गिरदावरी के कार्य को रुकने नहीं दिया जाएगा।----------सुनील कुमार, नायब तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed