{"_id":"65ee29a295e081beac00faa4","slug":"trouble-due-to-breaking-of-tiled-road-people-are-filling-the-debris-ambala-news-c-36-1-ame1006-119672-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: टाइलों की सड़क टूटने से परेेशानी, लोग भर रहे मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: टाइलों की सड़क टूटने से परेेशानी, लोग भर रहे मलबा
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जंडली क्षेत्र में माता रानी चौक से लक्ष्मी नगर की ओर जाने वाली इंटरलॉकिंग टाइलों की सड़क जगह-जगह से धंस गई है। स्थिति यह है कि ये गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं।
आसपास रहने वाले लोग और दुकानदार अपने स्तर पर ही मलबा डालकर सड़क के गड्ढों को भरने को मजबूर हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने सड़क कई जगह से धंस भी गई है। इसके कारण रात के समय धंसे हिस्से का पता नहीं चल पाता। इससे आने जाने वाले वाहन चालक चोटिल भी होते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दो वर्ष से यह सड़क ऐसे ही पड़ी है। काेई अधिकारी न तो उनके क्षेत्र का पार्षद सड़क की सुध ले रहा है।
निगम की ओर से वार्ड की सड़कों की मरम्मत के लिए 10 लाख रुपये की लागत से निविदा लगाई है। इसके लिए वर्क ऑर्डर भी जारी हो चुका है, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। इसके साथ ही माता रानी चौक से श्मशान की ओर जाने वाली सड़क की भी खस्ता हाल है। उस सड़क पर हादसे होते हैं।
विज्ञापन
गड्ढों में मलबा भरने को मजबूर
जितेंद्र बिष्ट ने बताया कि यह सड़क पिछले दो वर्ष से ऐसे ही है। यहां पर सैकड़ों वाहन गुजरते है लेकिन गड्ढों के कारण आने जाने वालों को परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि गड्ढे भरने के लिए वे अपने स्तर पर ही मकान का मलबा डालकर काम चला रहे हैं। अभी तक मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ है।
नए सिरे से हो सड़क का निर्माण
दुकानदार दीपक कुमार ने बताया कि सड़क को कई बार ठीक कराया जा चुका है, लेकिन थोड़े समय बाद ही यह जगह-जगह से बैठ जाती है। बारिश के बाद गड्ढे बन जाते हैं। आए दिन कोई न कोई वाहन गड्ढों में धंस जाता है। उनकी मांग है कि सड़क को नए सिरे से बनाया जाना चाहिए।
सीमेंट की बननी चाहिए सड़क
जंडली निवासी शुभम ने बताया कि इंटर लॉकिंग टाइल से बनी यह सड़क हर बार इसी प्रकार से जगह- जगह से टूट जाती है। निगम को यहां पर सीमेंट की सड़क बनानी चाहिए, जिससे कि लंबे समय तक कोई परेशानी न बने।
आश्वासन दे रहे इलाके के पार्षद
व्यापारी राजेश चावला ने बताया कि वह निगम पार्षद को कई बार इस बारे में लिख चुके है। उन्हें सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। सड़क के नीचे पानी की समस्या को हल करके फिर नए सिरे से सड़क का निर्माण करना चाहिए।
निगम की ओर से वार्ड की सड़कों की मरम्मत के लिए 10 लाख रुपये का वर्कऑर्डर जारी हो चुका है। ठेकेदार फिलहाल गली बनाने में लगा है। इसके बाद इस सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। इसके साथ ही श्मशान की ओर जाने वाली सड़क के लिए भी उन्होंने निगम को पत्र लिखा है। इस पर जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।
शोभा पुनिया, पार्षद वार्ड 15, अंबाला शहर।