फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Trolley crushed a bike rider on Ambala-Delhi highway, died

अंबाला-दिल्ली हाईवे पर बाइक सवार व्यक्ति को ट्राले ने कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Trolley crushed a bike rider on Ambala-Delhi highway, died
अंबाला। करनाल से चंडीगढ़ बाइक पर जा रहे व्यक्ति को ट्राले ने कुचल दिया। यह हादसा अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित शास्त्री कॉलोनी के पास फ्लाईओवर पर हुआ। हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्राले से टकराने के बाद बाइक सवार हाइवे पर गिर गया और ट्राला टांगों के ऊपर से गुजर गया। आनन-फानन में व्यक्ति को उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान करनाल निवासी राजिंद्र के रूप में हुई है। करीब 50 वर्षीय राजिंद्र अब साधु बन गया था। वह बाइक पर चंडीगढ़ जा रहा था कि पड़ाव थाने के ऊपर वाले फ्लाईओवर पर हादसा हो गया। उधर, हादसे के बाद हाईवे का यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और ट्राले को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed