फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tridev conference will be held after Diwali: Vij

दीपावली के बाद होगा त्रिदेव सम्मेलन : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Tridev conference will be held after Diwali: Vij
त्रिदेव सम्मेलन को लेकर गृहमंत्री अनिल विज पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए। - फोटो : Ambala
भारतीय जनता पार्टी छावनी विधानसभा के मंडल अध्यक्षों व महासचिवों की बैठक रविवार को गृहमंत्री अनिल विज के नेतृत्व में उनके शास्त्री कॉलोनी आवास पर हुई। इस दौरान गृहमंत्री विज ने कहा कि भाजपा का त्रिदेव सम्मेलन दीपावली के बाद आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बूथ स्तर पर बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बीएलए टू की नियुक्तियों को लेकर समीक्षा की।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि तीनों पदाधिकारियों को मिलाकर ही त्रिदेव का गठन किया जा रहा है। गृहमंत्री विज ने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी पहले से और ज्यादा मजबूत व सशक्त बने, इसलिए त्रिदेव का गठन किया जा रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा जनहित के कार्य करें, जिससे जनता को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा सरकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिले, यह पूरी तरह से सुनिश्चित किया जाए और योजनाओं से कोई भी जरूरतमंद वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के लिए लोगों की पूरी तरह से सहायता की जाए। बैठक में छावनी क्षेत्र में चल रहे विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सदर मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिंपल, ग्रामीण मंडल प्रधान किरणपाल चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजेंद्र चौहान, मंडल महासचिव संजीव सोनी, बीएस बिंद्रा, राम बाबू यादव, अनिल कौशल एवं श्याम सुंदर अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed