फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tricolor flutters by the last breath of the martyrs, not by the wind

हवा से नहीं शहीदों की अंतिम सांस से फहरता है तिरंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Tricolor flutters by the last breath of the martyrs, not by the wind
अंबाला। भाजपा के शक्ति केंद्र प्रमुखों की कार्यशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सहित अन्य नेताओं ने जोश भरा। शहर के पंचायत भवन में मंगलवार को इस कार्यशाला के पांच सत्र रखे गए। दूसरे सत्र में प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश ने शक्ति केंद्र प्रमुख का क्या दायित्व होता है, उसे किस प्रकार कार्य करना चाहिए, बारीकियों से अवगत कराया। धनखड़ ने कहा कि तिरंगा हवा से नहीं शहीदों की अंतिम सांस से फहराता है।
विज्ञापन

तीसरे सत्र को सांसद रतनलाल कटारिया ने संबोधित किया। उन्होंने मोदी सरकार के आठ सालों की उपलब्धियों और बदलते भारत के विषय को रखा। उन्होंने कहा कि अक्षय ऊर्जा में भारत ने 126 प्रतिशत उन्नति की है। चौथे सत्र में प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉक्टर संजय शर्मा ने पंचायती चुनाव पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। पांचवें सत्र में हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन धुमन सिंह किरमिच ने 13 से 15 अगस्त तक होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया।
विज्ञापन

कार्यशाला में पूर्व विधायक राजवीर बराड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र राणा, प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी, जिलाध्यक्ष राजेश बतौरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगमोहन लाल कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरिंदर चौहान, महामंत्री ललित, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर शर्मा, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल राणा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed