{"_id":"6ad929c38510c61cf60ef9a8","slug":"tributes-paid-to-the-martyrs-ambala-news-c-36-1-amb1001-171611-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
अंबाला सिटी के पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करते एसपी । प्रवक्ता
पुलिस लाइन में मनाया स्मृति दिवस और पुलिस झंडा दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। बुधवार को पुलिस लाइन के प्रांगण में पुलिस स्मृति दिवस और पुलिस झंडा दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस दौरान देश की रक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस व अर्धसैनिक बलों के अमर बलिदानियों को पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह शेखावत ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले जवान हमारी अमूल्य धरोहर हैं। शेखावत ने 21 अक्तूबर 1959 के ऐतिहासिक घटनाक्रम को याद किया। उन्होंने बताया कि लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीनी सैनिकों के हमले का मुकाबला करते हुए 10 वीर जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार ने जानकारी दी कि 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देश भर में 154 पुलिस व अर्धसैनिक बलों के जवानों ने बलिदान दिया है।
बलिदानियों के परिजनों का सम्मान
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने अंबाला के अमर बलिदानी हवलदार प्रीता राम और सिपाही करनैल सिंह के परिजनों को सम्मानित किया। उन्हें शॉल ओढ़ाकर यह सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में रेलवे पुलिस अधीक्षक प्रबीना पी और कमांडेंट तान्या सिंह भी मौजूद रहीं। कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जवान भी उपस्थित थे।