फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Trials for state level yoga competition postponed, waiting for next date

Ambala News: राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के ट्रायल स्थगित, अगली तारिख का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Trials for state level yoga competition postponed, waiting for next date
अंबाला। छावनी के एससी होस्टल स्थित जिला खेल अधिकारी कार्यालय में 13 मार्च को होने वाले राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के ट्रायल स्थगित हो गए। अब खिलाड़ियों को अगली तिथि का इंतजार है। हालांकि ट्रायलों की घोषणा होने के बाद अचानक स्थगित होने पर खिलाड़ी निराश हो गए।
विज्ञापन

खिलाड़ियों का कहना था कि उन्हें लंबे समय से इन ट्रायलों का इंतजार था। उधर, जिला विभाग के अधिकारियों का कहना था कि ट्रायलों के बारे में खिलाड़ियों को मैसेज भेज दिया गया था। हालांकि अभी तक इस राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता की भी घोषणा नहीं हुई है। केवल खेल विभाग की तरफ से ट्रायल करवाने की तिथि बताई गई थी। दरअसल, यह ट्रायल महिला व पुरुष खिलाड़ियों के ट्रायल 9 से 14 वर्ष, 14 से 18 वर्ष, 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग के होने थे। इसमें ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक सिंगल योगासन, आर्टिस्टिक संयुक्त योगासन, रिदमिक संयुक्त योगासन की श्रेणी शामिल थी। खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पास बुक संग लेकर बुलाया गया था।
विज्ञापन




स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए होने वाले ट्रायल स्थगित होने की सूचना खिलाड़ियों को दे दी गई थी। जल्द ही मुख्यालय से मिले निर्देशानुसार ट्रायल करवा जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजबीर रंगा, जिला खेल अधिकारी अंबाला
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed