{"_id":"658dd6439fc0365bd808618a","slug":"trial-run-of-vande-bharat-express-will-run-from-katra-and-amritsar-on-30th-december-at-11-am-ambala-news-c-36-1-amb1001-16002-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन, 30 दिसंबर को सुबह 11 बजे कटरा और अमृतसर से चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन, 30 दिसंबर को सुबह 11 बजे कटरा और अमृतसर से चलेंगी
विज्ञापन
अंबाला। कटरा और अमृतसर से 30 दिसंबर को चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन सुबह 11 बजे होगा। अमृतसर से चलने वाली वंदे भारत दोपहर 2.20 पर अंबाला कैंट और शाम 5.20 पर पुरानी दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार कटरा से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 4.59 पर अंबाला कैंट और रात 7.55 पर नई दिल्ली पहुंचेगी। रेलवे ने शनिवार को होने वाले ट्रायल रन को लेकर समय सारिणी जारी कर दी है
हालांकि इसके बाद स्थायी समय सारिणी की सूचना जारी कर दी जाएगी। वहीं दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन को लेकर फिरोजपुर सहित अंबाला मंडल ने तैयारी आरंभ कर दी है। दोनों वंदे भारत के खाली रैक वीरवार को नई दिल्ली से कटरा और अमृतसर पहुंच गए हैं। अंबाला कैंट स्टेशन पर दोनों ट्रेनों के ठहराव को लेकर कार्रवाई शुरू हो गई है। वहीं आने वाले गणमान्य लोगों के लिए व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। स्टेशन की साफ-सफाई को लेकर विभागीय अधिकारी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
अमृतसर से पुरानी दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत का ठहराव ब्यास, जालंधर कैंट, फगवाड़ा, लुधियाना, अंबाला कैंट स्टेशन पर दोनों दिशाओं में होगा। इसी प्रकार कटरा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस जम्मूतवी, लुधियाना और अंबाला कैंट स्टेशन पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को दो अमृत भारत और छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं अयोध्या धाम के पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का भी उद्धाटन होगा। कटरा और अमृतसर से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत अंबाला कैंट स्टेशन पर किया जाएगा।
-मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, अंबाला।