{"_id":"6726ba8fbc79361ef2046a85","slug":"trial-of-buses-on-two-more-new-routes-ambala-news-c-36-1-sknl1003-132073-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दो और नए रूटों पर बसों का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दो और नए रूटों पर बसों का ट्रायल
विज्ञापन
अंबाला। लोकल बस सेवा के तहत हरियाणा रोडवेज विभाग की तरफ से दो ओर नए रूटों पर मिनी बसें चलाने की कवायद शुरू कर दी गई है। हालांकि इन दोनों रूटों पर ट्रायल चल रहे हैं। शनिवार को पहला ट्रायल नन्हेड़ा रूट पर लिया।
इस दौरान बस को बस स्टैंड से एसडी कॉलेज, सुभाष पार्क, आलू गोदाम, 12 क्रास रोड, नन्हेड़ा ओवरब्रिज से होते हुए रंगिया मंडी से होते हुए बस स्टैंड तक गई। हालांकि यह ट्रायल सफल रहा था लेकिन अभी इसका निर्णय लिया जाता है। उधर, दूसरा ट्रायल बस स्टैंड से शाहपुर अंडरब्रिज से होते हुए मछौंडा, सुंदर नगर, चंद्रपुरी से होते ही डीआरएम कार्यालय से बस स्टैंड था।
इस दौरान चंद्रपुरी में बीच रास्ते में लगे लोहे के गार्डर के कारण मिनी बस आगे जाने में दिक्कत हुई। इस कारण यह ट्रायल सफल नहीं हो सका। अब दोबारा से दोनों रूटों पर ट्रायल लिया जाएगा। दरअसल, अभी विभाग की तरफ से चार रूटों पर मिली बसों का संचालन किया जा रहा है। यह बसें अंबाला शहर से बोह, बब्याल वाया लघु सचिवालय अंबाला छावनी, टांगरी बांध, बोह-बब्याल से अंबाला शहर वाया टांगरी बांध व लघु सचिवालय, अंबाला शहर से कलरहेड़ी वाया लघु सचिवालय छावनी, तोपखाना, डिफेंस कॉलोनी तथा कलरहेड़ी से अंबाला शहर वाया डिफेंस कॉलोनी, तोपखाना, छावनी व लघु सचिवालय के रूट पर चल रही हैं।