फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Trees fell in many places, power outage

Ambala News: कई जगहों पर पेड़ गिरे, बिजली गुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Trees fell in many places, power outage
अंबाला सिटी। दो दिन तेज धूप निकलने के बाद मौसम ने करवट ले ली। बुधवार-वीरवार की आधी रात में बिजली गरजने के साथ बारिश हुई। सुबह 10 बजे तक रूक-रूककर बारिश होती रही। जंडली पुल पर सफेदे का पेड़ गिर गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व वन विभाग कर्मचारी पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाया गया। वहीं, पंजोखरा रोड पर बलदेव नगर क्षेत्र में भी पेड़ गिर गया। बिजली निगम ने यहां कुछ घंटों बाद बिजली को सुचारू रूप से चलाया।
विज्ञापन

बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश होने व तेज हवा चलने से रात में बिजली भी कई घंटे तक गुल रही। गुरुवार दिन में भी धूप निकलने के साथ ही बादल भी छाए रहे। साथ ही करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शाम को फिर बादल छा गए। शाम 7 बजे बिजली भी गरजी।
विज्ञापन

बारिश होने से अधिकतम तापमान में पिछले घंटे में 4.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में 4.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि उत्तरी व दक्षिण पश्चिम हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश संभावित है। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। 21 फरवरी के बाद राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क और रात्रि तापमान में गिरावट के आसार हैं।

कई जगहों पर बिजली रही गुल
बारिश व तेज हवा चलने से बुधवार-गुरुवार आधी रात में कई जगहों पर बिजली गुल हो गई। बिजली निगम कर्मचारी सुबह फील्ड में सक्रिय हुए और कुछ ही घंटे बाद बिजली को सुचारू रूप से चलाया गया। अंबाला शहर डिवीजन के कार्यकारी अभियंता सुखबीर सिंह ने बताया कि बारिश व तेज हवा चलने से जहां भी बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई थी, वहां निगम की ओर से बिजली को सुचारू रूप से चलवाया गया। बलदेव नगर क्षेत्र में भी पेड़ गिर गया था। यहां भी बिजली को दुरुस्त करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed