फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tree guards are disappearing from dividers on the highway

Ambala News: हाईवे पर डिवाइडर से गायब हो रहे ट्री गार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Tree guards are disappearing from dividers on the highway
अंबाला-जगाधरी हाईवे पर बने डिवाइडर पर से ट्री गार्ड गायब - फोटो : अंबाला-जगाधरी हाईवे पर बने डिवाइडर पर से ट्री गार्ड गायब
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे पर रेलवे स्टेशन से टांगरी बांध तक बने डिवाइडरों की सुंदरता को ग्रहण लग गया है। स्थिति यह बन गई है कि जहां कभी लाखों रुपये की लागत से पॉम ट्री लगे थे, वहां अब ऊंची-ऊंची घास उग गई है।
विज्ञापन

जंगली पौधे तक उग गए है। वन विभाग की तरफ से कई बार नए-नए पौधे लगाए गए है, लेकिन हर बार पौधे दम तोड़ रहे हैं। यहां तक कि डिवाइडर से अधिकतर ट्री गार्ड ही गायब हो चुके हैं। जबकि वन विभाग ने उन्हें पौधों की सुरक्षा के लिए लगाया गया था। एसडी कॉलेज के पास एक हिस्से से करीब 10 ट्री गार्ड ही नहीं है।
विज्ञापन

ज्यादातर को बेसहारा गोवंश ने तोड़ दिया हैं। यहीं स्थिति बीच-बीच में बनी हुई है। जबकि वन विभाग की तरफ से इन ट्री गार्ड को पक्का करने के लिए सीमेंट से लगाया जाना था। बीच में विभाग की तरफ से कुछ ट्री गार्ड को सीमेंट से पक्का भी किया गया था। बावजूद इसे बंद कर दिया। अब स्थिति यह है कि डिवाइडरों पर उगी घास के कारण गोवंशों का जमावड़ा लग रहता है। घास के चक्कर में यह गोवंश हादसों का कारण भी बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ पौधे हाईवे तक फैले
एसडी कॉलेज के पास कुछ पौधों का फैलाव हाईवे की तरफ होने लगा है। ऐसे में कोई भी दोपहिया या दूसरा वाहन डिवाइडर के बिल्कुल साथ से गुजरता है तो वो डंडी लगने पर चोटिल हो जाता है। कभी-कभी अचानक से वाहन का बैलेंस भी बिगड़ जाता है। समाजसेवी सुरेश कुमार, विनय धीमान का कहना है कि वह डिवाइडर की बिगड़ी सूरत को लेकर संबंधित विभाग से भी संपर्क कर चुके हैं बावजूद कोई सुनने को तैयार नहीं। वन विभाग को समय-समय पर पौधों की देखभाल व कटाई करनी चाहिए। घास को भी समय-समय पर काटना चाहिए ताकि बेसहारा गोवंश डिवाइडर की तरफ न आए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed