फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Treatment stopped due to 4 crore dues, civil surgeon gave notice

Ambala News: चार करोड़ बकाया होने पर रोका उपचार, सिविल सर्जन ने दिया नोटिस

Tue, 01 Jul 2025 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 01 Jul 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Treatment stopped due to 4 crore dues, civil surgeon gave notice
अंबाला। नागरिक अस्पताल में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप यानी पीपीपी के तहत चल रहे हार्ट सेंटर ने आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का उपचार करने से मना कर दिया है। नकद, बीपीएल कार्ड आदि दस्तावेजों पर भी उपचार दिया जा रहा है। ऐसे में गंभीर मरीजों के लिए परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

3आनन-फानन में तीमारदार मरीज को निजी अस्पताल ले जा रहे हैं या फिर नकद राशि देकर और बीपीएल कार्ड से उपचार करवा रहे हैं। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए अंबाला सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल ने हार्ट सेंटर को शोकॉज नोटिस जारी किया है। जवाब मांगते हुए सेंटर संचालक को आयुष्मान के तहत उपचार शुरू करने के लिए भी बोला है। सिविल सर्जन ने यह जानकारी सोमवार को अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद दी। उधर, सेंटर संचालक का कहना है कि उन्हें कोई शोकॉज नोटिस नहीं मिला। जानकारी के अनुसार 2018 से लेकर अभी तक अकेले अंबाला की चार करोड़ तो प्रदेश के तीन अन्य नागरिकों अस्पतालों में चल रहे सेंटरों का मिलाकर कुल 9.15 करोड़ से ज्यादा बकाया पड़ा है स्वास्थ्य विभाग व पीपीपी मोड पर चल रहे हार्ट सेंटर के बीच लेनदेन के चक्कर में मरीजों को परेशानी हो रही है। नागरिक अस्पताल में उपचार न मिलने पर उन्हें निजी अस्पतालों की तरफ रुख करना पड़ रहा है। यहां तक कि मरीजों की भी जान पर बन आती है। जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान भारत योजना जरूरतमंदों को समय पर उपचार दिलवाने के लिए ही शुरू की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed