{"_id":"661c53517ff1d517ef0c6494","slug":"travelers-craving-cold-water-ambala-news-c-36-1-amb1001-121547-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ठंडे पानी को तरसे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ठंडे पानी को तरसे यात्री
विज्ञापन
प्लेटफार्म 1 पर लगे वाटर कूलर पर मौजूद यात्री। संवाद
अंबाला। गर्मी के मौसम में यात्रियों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए रेलवे लगातार प्रयासरत है। बावजूद इसके विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से यात्री परेशान हैं। वो भी जब खुद रेलवे स्टेशन के अधीक्षक ने मामले को विभागीय अधिकारी के संज्ञान में लाया हो।
ऐसा ही परेशानी अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्री गर्म पानी पीकर गुजारा कर रहे हैं। ऐसे हालात रविवार दोपहर को प्लेटफार्म एक पर उस समय देखने को मिले, जब आरपीएफ पोस्ट के पास लगे वाटर कूलर पर पानी पीने आए यात्री मायूस हो गए क्योंकि वाटर कूलर से ठंडे की जगह गर्म पानी निकल रहा था।
जब उन्होंने नजदीक ही वाटर वेंडिंग मशीन से ठंडे पानी की बोतल लेनी चाही तो वो भी बंद मिली। ऐसे में उन्हें दूसरे स्टाल पर जाकर 15 रुपये में रेल नीर की बोतल खरीदकर प्यास बुझानी पड़ी जबकि रेलवे ने गर्मी के मौसम में स्टेशनों और ट्रेनों में पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश जारी किए हैं। बावजूद इसके अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर ऐसे हालात देखकर विभागीय लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन
फोटो-50
दिल्ली जा रहे हैं, जब वाटर कूलर पर पानी लेने आए तो इसमें से गर्म पानी निकल रहा था। रेलवे को इसका संज्ञान लेना चाहिए।
गोपी, यात्री।
फोटो-51
वाटर कूलर से गर्म पानी निकल रहा था, सोचा नजदीक वाटर वेंडिंग मशीन से पानी की बोतल ले लूं तो वो भी बंद थी। ऐसे हालात देखकर काफी हैरानी हुई।
लवकुमार, यात्री।
फोटो-52
गर्मी में पानी की प्यास लगी थी, वाटर कूलर से गर्म पानी निकल रहा था। अब मजबूर 15 रुपये में रेल नीर की बोतल खरीदनी पड़ रही है।
किरण कुमार, यात्री।