{"_id":"6681b2d8d11aa787e009bad4","slug":"transport-minister-handed-over-letters-of-authority-to-the-beneficiaries-ambala-news-c-36-1-amb1003-125418-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: परिवहन मंत्री ने लाभार्थियों को सौंपे अधिकार पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: परिवहन मंत्री ने लाभार्थियों को सौंपे अधिकार पत्र
विज्ञापन
शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के सभागार में रविवार को विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रम
अंबाला सिटी। शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के सभागार में रविवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण, डॉ. बीआर अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना और मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार आमजन के हित में काम कर रही है।
आज पात्र लोगों को सीधे लाभ मिल रहा है। गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह ने गरीब और पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के जीवन की कठिनाई दूर करने का नायाब संकल्प लिया है। बुजुर्ग, दिव्यांग, विधवा, विदुर और अविवाहित आदि को हरियाणा सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है। पेंशन की राशि सीधे पात्र व्यक्ति के खाते में पहुंचती है।
हरियाणा पूरे भारत में सबसे ज्यादा वृद्धावस्था पेंशन देने वाले राज्यों में शामिल है। साथ ही मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत लाभ दिए जा रहे हैं। पूर्व सरकार की इस योजना को 16 साल बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह ने सुलझाया और लोगों को प्लॉट वितरित किए। इसके अतिरिक्त जिन ग्राम पंचायतों में प्लॉट के लिए जमीन नहीं है, वहां प्लॉट खरीदने के लिए एक लाख रुपये की राशि के अधिकार पत्र दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके साथ-साथ डॉ. बीआर अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के अंतर्गत मकान की मरम्मत के लिए 80 हजार रुपये मिल रहे हैं। गोयल ने कहा कि आचार संहिता हटने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले जिस योजना के लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए, वह हैप्पी स्कीम है। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) कार्ड से व्यक्ति एक हजार किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा कर सकता है।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग पेंशन के दो लाभार्थी भी पहुंचे थे। असीम गोयल ने नीचे उतरकर मलकीत कौर और हिमांशु को सर्टिफिकेट सौंपा। इस अवसर पर डीसी डॉ. शालीन ने पौधा देकर मुख्यातिथि को सम्मानित किया। वहीं, एडीसी अपराजिता ने भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा को पौधा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीईओ जिला परिषद नवीन आहूजा, एसडीएम दर्शन कुमार, डीडीपीओ दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।