फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Transport business also affected, bookings cancelled due to delay

Ambala News: ट्रांसपोर्ट कारोबार भी प्रभावित, देरी के कारण बुकिंग रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Transport business also affected, bookings cancelled due to delay
अंबाला। कोहरे का असर ट्रांसपोर्ट कारोबार पर भी देखने को मिल रहा है। कोहरे के कारण ट्रांसपोर्ट कारोबार का काम आधा हो गया है। कोहरे और ठंड के कारण वाहन चालक समय पर सामान नहीं पहुंचा पा रहे है। इस कारण लोग बुकिंग रद्द करा रहे हैं।
विज्ञापन

इस समस्या को इसी बात से समझा जा सकता है कि पहले बैंगलुरू की बुकिंग लेने पर 72 घंटे में सामान पहुंचा दिया जाता था मगर अब 120 घंटे से भी अधिक का समय लग रहा है। इसके कारण व्यापारी बुकिंग ही रद्द कर देते हैं। अंबाला से मुख्य तौर पर साइंस इंडस्ट्री का सामान व अन्य सामान देशभर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी ही पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

रात को नहीं मिल रहे मजदूर
इसके अलावा ट्रांसपोर्टरों को रात के समय मजदूर नहीं मिल रहे हैं। पहले मजदूर रात्रि के दो से तीन बजे तक भी ट्रकों में सामान लादने व उतारने का काम करते थे। मगर कोहरे व सर्दी को देखते हुए मजदूर दिन में ही काम कर रहे हैं। ऐसे में देर रात्रि तक गाड़ी सामान से भरी ही खड़ी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालंधर का लग रहा दोगुना समय
ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि पहले ट्रांसपोर्ट से जालंधर के लिए रात को गाड़ी निकलती थी। इसके बाद सुबह वह जालंधर पहुंच जाती थी लेकिन अब कोहरे के कारण अगले दिन शाम को गाड़ी जालंधर पहुंच रही है। पहले दिन में गाड़ी लोड होती थी, इसके बाद रात के समय वाहन चालक रात को ही गाड़ी को लेकर निकल जाते थे लेकिन अब गाड़ी लोड होने के बाद भी खड़ी रहती है और चालक रात के समय गाड़ी नहीं लेकर जाते। अगर कोई चालक गाड़ी ले भी गया तो गाड़ी का डीजल ज्यादा लग रहा है। जब तक कोहरा रहेगा तब तक ट्रांसपोर्ट का काम प्रभावित रहेगा।
वर्जन
कोहरे और ठंड में ट्रांसपोर्ट का काम आधा रह जाता है, लेबर नहीं मिलती रात के समय गाड़ियां नहीं निकलती। डीजल की खपत ज्यादा रहती है
सजीव पराशर, पूर्व प्रधान, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed