फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Trains picked up speed as soon as the fog cleared

Ambala News: हड्डी रोग विशेषज्ञों की दरकार ऑपरेशन का दो माह इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Trains picked up speed as soon as the fog cleared
अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में हड्डी विशेषज्ञ की ओपीडी के बाद लगी मरीजों की कतारें: संवाद
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल की हड्डी रोग विशेषज्ञों की कमी के कारण ओपीडी में कूल्हे और घुटने खराब होने पर आने वाले मरीजों को ऑपरेशन के लिए भटकना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि ओपीडी में महज दो हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्वनी मोदगिल और डॉ. अमन सैनी हैं। यहां मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है।
विज्ञापन

नौबत यहां तक पहुंच गई है कि मरीजों को ऑपरेशन के लिए एक नहीं, बल्कि तीन-तीन माह तक का इंतजार करना पड़ रहा है। ओपीडी में जिन मरीजों को ऑपरेशन की जरूरत होती है, उन्हें जांच के बाद दवाएं दी जाती हैं। साथ ही एक डायरी में नाम और पते की जानकारी लेकर अगले दो माह बाद की डेट दी जा रही है। हालांकि सड़क हादसों और गंभीर मरीजों को प्राथमिकता पर रखा जाता है।
विज्ञापन

दूसरे राज्यों से भी पहुंच रहे मरीज

तर्क दिया जा रहा है कि ओपीडी में अंबाला के अलावा पंजाब, यूपी आदि राज्यों से भी मरीज पहुंच रहे हैं। इस कारण ऑपरेशन वाले मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। जबकि सप्ताह में करीब सात से आठ ऑपरेशन किए जा रहे हैं। दोनों डॉक्टर अपने-अपने ऑपरेशन की तिथि के अनुसार यह ऑपरेशन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक डॉक्टर का हो चुका तबादला

दरअसल, छावनी नागरिक अस्पताल की ओपीडी में पहले तीन हड्डी रोग विशेषज्ञ थे। इनमें से डॉ. सुनील को विगत माह ही अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया है। ऐसे में सिटी में भी दो व अंबाला कैंट में दो डॉक्टर रह गए है। इस कारण भी ऑपरेशन की व्यवस्था चरमरा गई है। अब जो दो डॉक्टर है उन पर सामान्य ओपीडी के अलावा वार्ड व इमरजेंसी में दाखिल मरीजों का भी भार रहता है। साथ ही उन्हें ऑपरेशन भी करने पड़ रहे हैं।
पहला मामला
दो माह की वेटिंग, कर रहे इंतजार
सैन्य क्षेत्र निवासी कृष्णा के बेटे ने बताया कि वह एयरफोर्स में कार्यरत है। करीब दो माह पहले छावनी नागरिक अस्पताल की हड्डी ओपीडी में गए थे। मां को चलने फिरने में काफी परेशानी होती है। डॉक्टर की तरफ से घुटने बदले जाने के लिए बोला था। साथ ही दो माह आने की तिथि दी है।
दूसरा मामला
एक साल से घुटनों में दर्द
कुरुक्षेत्र निवासी विक्रम चौधरी ने बताया कि पिछले 1 साल से घुटनों में काफी दर्द हो रहा था। पहले तो वह स्थानीय डॉक्टरों से दवाई ले रहे थे। बाद में वह अपने रिश्तेदार के घर अंबाला कैंट आए थे। जो हड्डी ओपीडी में लेकर गए तो डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए बोला था। डेढ़ माह से वह ऑपरेशन के लिए अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं।

वर्जन
ओपीडी में अंबाला के अलावा दूसरे राज्यों से भी मरीज पहुंच रहे हैं। गंभीर मरीजों को वेटिंग नहीं दी जा रही है। जिनके घुटने व कूल्हे देरी में भी बदले जा सकते हैं तो उन्हें दवाएं देकर डेट दी जा रही है। मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण यह वेटिंग बढ़ रही है। सभी मरीजों को समय-समय पर बुलाकर ऑपरेशन किए जा रहे हैं।
डॉ. अश्वनी मोदगिल, हड्डी रोग विशेषज्ञ अंबाला
वर्जन

अस्पताल में आने वाले मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी को भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा।
डॉ. राकेश सहल, सीएमओ अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed