फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Trains arriving late, passengers forced to wait

Ambala News: देरी से पहुंच रहीं ट्रेनें, यात्री इंतजार करने को मजबूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Trains arriving late, passengers forced to wait
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2-3 पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
अंबाला। मौसम परिवर्तित होते ही ट्रेनों के संचालन पर अब असर नजर आने लगा है। इस कारण लंबी दूरी की ट्रेनों के अलावा विशेष ट्रेनों का संचालन काफी प्रभावित हो रहा है और ये ट्रेनें अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंच रही हैं तो वहीं यात्रियों को स्टेशन पर बैठकर घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान राहत की बात यह है कि धूप निकलने से यात्रियों को थोड़ी राहत जरूर मिल रही है, लेकिन उनका सफर लंबा होता जा रहा है। रविवार को भी अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आने वाली 9 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

विशेष ट्रेनों की स्थिति खराब : अमृतसर से बिहार के बीच संचालित विशेष ट्रेनों की स्थिति काफी खराब है। रविवार को भी अमृतसर से जयनगर के बीच संचालित विशेष ट्रेन नंबर 04652 आठ घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04608 अमृतसर-छपरा विशेष ट्रेन भी चार घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed