{"_id":"6793f4dd02b21251100494c1","slug":"training-provided-for-legal-awareness-ambala-news-c-36-1-ame1006-136524-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कानूनी जागरूकता के लिए दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कानूनी जागरूकता के लिए दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंचन माही के मार्गदर्शन में पैरालीगल वालंटियर के लिए एक कैपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। सीजेएम प्रवीण ने पैरालीगल वालंटियर से बातचीत की और उन्हें नालसा की योजनाओं बारे में अवगत करवाया।
उन्होंने वालंटियर से आग्रह किया कि वे जनता को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करें और लोगों को संबंधित विभाग में प्रार्थना पत्र दाखिल करने के लिए और मुफ्त कानूनी सेवाएं प्राप्त करने के लिए सहायता प्रदान करें। इसके अलावा नालसा की हेल्पलाइन 15100 के बारे में बताया गया। कानूनी सहायता और कानूनी जागरूकता के लिए, पैनल वकीलों और पैरालीगल स्वयं सेवकों का एक विशेष कार्य बल बनाया गया है। जो चाइल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विसेज फॉर चिल्ड्रन स्कीम 2024 व नालसा (मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना, 2024 के अंतर्गत किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिले के प्रत्येक खंड में एक कानूनी सहायता क्लिनिक खोला है। यह उन लोगों को मुफ्त कानूनी सलाह और सहायता देने की सुविधा है जिनके पास न्यायालय जाने के लिए पैसे नहीं होते। जनता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला द्वारा गावों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे पैरालीगल वालंटियर उपस्थित लोगों को उनके अधिकारों व सरकारी योजनाओं बारे अवगत करवा रहे हैं।