फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Training of volunteers to tackle floods

Ambala News: बाढ़ से निपटने के लिए स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Training of volunteers to tackle floods
बाढ़ के दौरान होने वाले हादसों को लकर प्र​शिक्ष्ण देते होमगार्ड अ​धिकारी। संस्था
अंबाला। एडीसी अपराजिता की अध्यक्षता में पंचायत भवन में बाढ़ प्रबंधन विषय के लिए स्वयंसेवक प्रशिक्षण का आयोजन किया। इस मौके पर 50 होमगार्ड के जवान, 30 एनसीसी, 30 भारत स्काउट्स शामिल हुए। इस दौरान रेडक्राॅस की टीम की ओर से प्राथमिक उपचार का भी प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

होमगार्ड के इंस्पेक्टर संजीव शर्मा ने होमगार्ड के जवानों के माध्यम से इस प्रशिक्षण में गांवों से आए नंबरदारों और चौकीदारों को बाढ़ आपदा से निपटने के लिए जागरूक किया। उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान बताया कि बाढ़ आने की स्थिति में पहले से ही यह चैक कर लें कि वाटर का स्तर क्या है। बाढ़ की स्थिति में पालतू जानवरों को खोल दें।
विज्ञापन

बाढ़ के दौरान घरों में रखें हुए सामान जैसे कि खाली बोतलें, टोकरियां, रस्से, मटके, चारपाई, ट्यूब इत्यादि सामान का बाढ़ से बचने के लिए कैसे प्रयोग किया जा सके, इस बारे में भी गांव से आए हुए लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि घरों में पानी भर जाने पर घर के बिजली के सारे स्विच बंद कर दें, जिन गांवों में बरसात के दिनों में बाढ़ आने का खतरा ज्यादा रहता है, उन गांव के लोग पहले ही ऊंचे स्थानों पर चले जाएं। बाढ़ जैसी आपदा की आशंका होने पर डिजास्टर किट व खाने का सूखा सामान पास रखें। इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, डीआरओ योगेश कुमार, परियोजना अधिकारी अनीता ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed